विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण में सुधार लाने को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। सोमवार को नीति आयोग के आकांक्षी जिला पाकुड के रामपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत रामपुर गांव में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण में सुधार लाने को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आईटीसी मिशन, सुनहरा कल एवं सहयोगी संस्था सर्व सेवा समिति संस्था की संयुक्त तत्वावधान में किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के जल सहिया के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। जिसमें रामपुर पंचायत के रामपुर, अनुपदंगा की 70 किसान कार्यक्रम में भाग लिया। जागरूकता कैंप की आयोजित करने के दौरान उपस्थित 25 किसान के बीच एक एक पौधा वितरण किया गया। साथ ही पायलट स्कीम जैसे प्राकितिक खेती,फार्म पॉन्ड सह मछली पालन, बायोफ्लॉक फिश कल्चर एवं शौचालय खाद की तैयार और इस्तेमाल एवं सोलर पावर जेनरेशन के बारे में संस्था के जिला समन्वयक अमित कुमार साहा ने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी को कहा की पाकुड़ जिला नीति आयोग की आकांक्षी जिला होने के नाते आईटीसी मिशन सुनहरा कल पिछले चार साल से कृषि एवं सम्बन्धित क्षेत्र में सरकार, किसानों के हित में विभिन्न प्रकार का कार्य कर रही है। किसानों के बीच प्रशिक्षण, प्रदर्शन, सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजाना के प्रचार प्रसार का कार्य किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी किसान से अपील किया गया की स्वच्छ भारत मिशन से बनाया हुआ शौचालय को सदुपयोग और शौचालय से शौचालय कम्पोस्ट खाद को कैसे खेत में इस्तेमाल कर और प्राकितिक खेती को अपनाकर किसान खेती कर सके। साथ ही साथ , हमारे भू जलस्तर, मिट्टी, पर्यावरण को शुद्धिकरण कर कैसे दैनंदिन जीवन स्तर पर सुधार लाना है। उसपर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारा संस्था कृषि विकास के साथ साथ हर सामाजिक गतिविधि के लिए तत्परता पूर्वक कार्य कर रही है। खासकर छोटा और प्रांतिक किसान, महिला, पहाड़िया समुदाय की सतत विकास हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी कार्य किये जा रहें हैं। साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजना को सभी लाभार्थी तक पहुंचाया जा सके, ताकि आनेवाले एक साल के अंदर पाकुड़ आकांक्षी जिला से बाहर आ सके और किसान की दैनंदिन जीवन स्तर पर सुधार आ सके।
मौके पर सर्व सेवा समिति संस्था के जिला समन्वयक अमित कुमार साहा,फील्ड कोऑर्डिनेटर मूस्लेउद्दिं अंसारी, अनूप मंडल, वालंटियर साकिर सेख, किसान मित्र, जल सहिया, समाज कर्मी एवं 70 किसान समेत अन्य मौजूद थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

5 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

5 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

6 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

14 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

14 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

14 hours ago