विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर न्याय सदन परिसर में न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा किया गया वृक्ष रोपण कार्यक्रम

वातावरण को संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना जरूरी।

संजय स‌‌ाह जगता झारखंड संवादाता

पाकुड़:- झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम के तहत् वृक्ष रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राधा कृष्ण ,अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम राकेश कुमार ,अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय चौधरी एहसान मोईज ,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री अजय कुमार गुड़िया बार एसोसिएशन के सचिव डी के ओझा ,न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमल प्रकाश ,जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव शिल्पा मुर्मू ने विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम के तहत् प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के बाल कृष्ण तिवारी ने कहा की झालसा रांची के निर्देश पर पूरे झारखंड न्याय सदन में वृक्ष रोपण कार्यक्रम की जा रही है वृक्षारोपण के महत्व पर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पृथ्वी ही एक मात्र ऐसा ग्रह है जहाँ सभी जीव-जंतु और मनुस्य रह सकते है। इसलिए यहाँ के वातावरण को अनुकूल बनाए रखना हम मनुष्य का कर्त्तव्य बनता है। पर्यावरण से ही यहाँ पर जीविन रहना संभव है। पर्यावरण की सहायता से हमको शुद्ध हवा, पानी और भोजन प्राप्त होता है पर्यावरण को मुख्य रूप से अधिक पेड़ों के कटान से, वनों में आग लगने से, कारखानों से निकलने वाला धुआँ, पानी का दुरप्रयोग करने से, जीव-जंतु की हत्या करना, ध्वनि प्रदूषण और अधिक जनसँख्या वृद्धि से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। वातावरण को संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना जरूरी।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

9 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

9 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

9 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

18 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

18 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

18 hours ago