अनुसमर्थन दल ने ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। राज्य ग्रामीण विकास अनुसमर्थन मिशन 2023 के तहत अनुसमर्थन दल ने शुक्रवार को जिले के हिरणपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण किया। अनुसमर्थन दल में ग्रामीण विकास विभाग की अवर सचिव अशोक कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी संतोष कुमार पांडेय एवं राज्य समन्वयक निहार रंजन शामिल थे। टीम ने क्रमवार हिरणपुर प्रखंड के देवपुर, गोबिंदपुर सुंदरपुर में मनरेगा, अमृत सरोवर तथा जेएसएलपीएस के तहत चल रहे योजनाओं का किया निरीक्षण। इस दौरान मनरेगा, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा संचालित हुनर दीदी, सिलाई सेंटर संचालन,आजीविका पशु सखी के कार्य, पशु स्वास्थ शिविर, बकरी पालन, मुर्गीपालन, कृषि सखी आदि के द्वारा हुए कार्यों का जायजा लिया तथा बकरी पालन, मुर्गी पालन, बतख पालन से प्राप्त आय, हुनर दीदी की आय को लेकर दीदियों से संवाद किए, तथा अनुसमर्थन दल ने प्रखंड तथा हिरणपुर जेएसएलपीएस टीम की कार्यों को देखकर प्रशंसा की। मौके पर हिरणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार स्वांसी, नोडल पदाधिकारी-सह- सहायक अभियंता श्यामदत शुक्ला, परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान, मनरेगा बीपीओ टिवंकल चौधरी, बीपीएम जेएसएलपीएस उज्ज्वल रविदास, कनीय अभियंता परेश भारती, सहायता अभियंता रंजीत हेंब्रम, बीपीओ अमित कुमार, शंकर तिवारी, कंसलटेंट जीआरसी कोऑर्डिनेटर संजय पाल, मुखिया नाईका सोरेन समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

7 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

7 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

8 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

16 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

16 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

16 hours ago