भगवान बिरसा मुण्डा की 123 वीं पुण्यतिथि पर उपायुक्त ने उनके प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भगवान बिरसा मुण्डा का अदम्य साहस, समर्पण एवं बलिदान से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए- उपायुक्त

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 123 वें पुण्यतिथि के अवसर पर बिरसा चौक पाकुड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उपायुक्त वरुण रंजन, उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर उपायुक्त वरुण रंजन ने भगवान बिरसा मुण्डा को स्मरण करते हुए कहा कि भारतीय इतिहास में बिरसा मुण्डा एक ऐसे जननायक थे, जिन्होंने झारखंड में अपने क्रांतिकारी चिंतन से आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक तथा राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की बलि दी थी। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड के नवनिर्माण में भगवान बिरसा मुण्डा हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। भगवान बिरसा मुण्डा के आदर्शों पर चलकर ही झारखंड की सभ्यता एवं संस्कृति की रक्षा की जा सकती है। उन्होंने आगे कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा के आदर्श हमारे जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। भगवान बिरसा मुण्डा का अदम्य साहस, समर्पण एवं बलिदान से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए तथा समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। इसके साथ ही उनहोंने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा का जीवन प्रेरणास्रोत है जिस प्रकार उन्होंने अपने अदम्य साहस के बल पर अंग्रेजों से लोहा लिया था। उन्होंने झारखंड में न सिर्फ आजादी की लड़ाई लड़ी किंतु आदिवासी समाज की दशा-दिशा बदलने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

7 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

7 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

8 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

16 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

16 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

16 hours ago