मन के मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत् बढ़ते मतभेद को करे जड़ से खत्म

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया गया सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन से कार्यक्रम सभी प्रखंडों में चलाया जा रहा है। आज शनिवार को मन का मिलन पखवाड़ा को लेकर जागरूकता अभियान पाकुड़ प्रखंड परिसर स्थित विधिक सहायता केंद्र में चलाई गई।पीएलवी नीरज कुमार राउत ने लोगों को इसके तहत् मिलनी वाली कानूनी सुविधा से अवगत कराया। बताया की विवाद न चाहते हुए भी कोई कारणवश उत्पन्न हो जाती है किसी न किसी बात को लेकर लोग एक दूसरे पर केस दर्ज करा देते है और दानों पक्षों के बीच तनाव एवम् दुश्मनी को जन्म देते हैं जो आगे चलकर एक अपराध के रूप ले सकते है ।ऐसे ही तनाव विवादों को रोकने अथवा वाद को समाप्त करने का एक पहल मन का मिलन पखवाड़ा है। जिसमें मध्यस्थता के जरिए वाद विवाद को सुलझा कर एक दूसरे के बीच बढ़ते मतभेद को जड़ से समाप्त करना है।मध्यस्थता एक ऐसे पहल है जिसमें समय, धन की बचत और त्वरित न्याय मिलता है। इसका लाभ ले और दुसरो को भी दिलाए जिनके नया या पुराने सुलहनिए वाद हो निष्पादन कराए। योग्य व्यक्ति निः शुल्क अधिवक्ता प्राप्त करने हेतु सचिव के नाम से आवेदन करे। किसी भी प्रकार से संबंधित प्रक्रिया में कोई भी दिक्कत हो तो डालसा,के पैनल अथवा मीडियेटर या पीएलवी से सुझाव या मदद ले सकते हैं। वही पीएलवी कमला राय गांगुली ने चांचकी पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूक की । पाकुड़िया प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में में सीमा साह , प्रियंका झा एवम् हिरणपुर प्रखंड के बागसीसा पंचायत के गोपालपुर गांव में जागरूक पर्ची पुस्तिका बांट लोगो को जागरूक किया गया।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

12 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

12 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

12 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

20 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

21 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

21 hours ago