डीडीसी ने किया मनरेगा योजना का औचक निरीक्षण

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। शनिवार को उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर अचानक हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत तोड़ाई, बाबुपूर एवं मोहनपुर पंचायत में मनरेगा के द्वारा संचालित योजनाओं के कार्यों की निगरानी करने पहुंचे। योजनाओं में मजदूरों को कार्य करते देख संतुष्ट हुए तथा अधिक से अधिक मजदूरों को कार्य की मांग करने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया। डीडीसी ने कहा कि हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत मनरेगा योजना की कार्यशैली में काफी सुधार आया है। ग्रामीणों को रोजगार के साथ -साथ बिरसा हरित ग्राम योजना एवं बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना का लाभ भी मिल रहा है। गुणवत्ता पूर्ण कार्य देखकर कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता को टिकाऊ सूचनापट्ट सभी पंचायतों में लगाने का निर्देश दिया। साथ ही अधिक से अधिक मानव दिवस सृजन करने हेतु सख्त हिदायत दी गई। मौके पर परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान, सहायक अभियंता रंजीत हेम्व्रम, कनीय अभियंता परेश भारती एवं रोजगार सेवक, मुखिया तेरेशा टुडु सहित अन्य उपस्थित पाय गये।

Published by
जागता झारखण्ड

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

9 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

9 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

10 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

18 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

18 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

18 hours ago