जूनियर झारखंड राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के दो खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक।

दोनों ही खिलाड़ी जिला प्रशासन एवं बी.जी.आर द्वारा संचालित खेल अकादमी पाकुड़ मैं विगत 4 माह से ले रही है प्रशिक्षण।

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप रामगढ़ जिले के रजरप्पा में झारखंड एथलेटिक्स संघ एवं रामगढ़ जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जा रही है। उक्त प्रतियोगिता में पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ की ओर बालक/ बालिका/ खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उक्त राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक।
पदक विजेता खिलाड़ी
अंडर 16 बालिका वर्ग
संगीता मरांडी (पकुड़िया) 1600 मी. की दूरी 6 मिनट 12 सेकेंड में पूरी कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
सरस्वती मुर्मू (हिरणपुर) हाई जंप ( ऊंची कूद) मैं 1.25 मी.की छलांग लगाकर कांस्य पदक हासिल किया !
उक्त दोनों खिलाड़ी वर्तमान मैं जिला प्रशासन एवं बी.जी.आर एंड इंफ्रा लिमिटेड के द्वारा संचालित जिला स्पोर्ट्स अकादमी में विगत 4 माह से जिला स्तर स्टेडियम बैंक कॉलोनी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
उक्त दोनों पदक विजेता खिलाड़ियों तथा प्रशिक्षक टीम प्रबंधक को उपायुक्त पाकुड़ वरुण रंजन , डीडीसी शाहिद अख्तर ,जिला खेल पदाधिकारी आशुतोष कुमार, बीजीआर एवं पीसीपीएल एमडीओ रोहित रेड्डी, पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी , पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ सचिव रणवीर सिंह, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ऐ. शेखर गांगुली ,वरीय उपाध्यक्ष कुंदन कुमार, उपाध्यक्ष जयदेव कुमार मंडल ,सुजीत विद्यार्थी ,पंकज अग्रवाल, नारायण चंद्र रॉय,अशोक कुमार सिन्हा, प्रवीण कुमार, रेखा कुमारी ,कृष्णा कुमार, दीपक सिंह, भैरव चुंडा मुर्मू आदि संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी ।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

9 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

9 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

9 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

18 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

18 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

18 hours ago