देश की एकता और अखंडता एवं सभी समस्याओं के समाधान के लिए जनसंख्या वृद्धि पर रोक आवश्यक है: जनसंख्या समाधान फाउंडेशन

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला इकाई पाकुड़ के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में मारवाड़ी धर्मशाला हरिणडंगा बाजार पाकुड़ के सभागार में जनसांख्यिकीय असंतुलन विषय पर एक संगोष्ठी की गई।जिसमें पाकुड़ जिले के सभी प्रखंडों से विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी वर्ग के प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता के रूप में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी सहित राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण मुरारी, प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह,प्रदेश संयोजक इंजीनियर सुरेंद्र सिंह एवं महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष संपति देवी,प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार भंडारी जिला संयोजक अनुग्राहित प्रसाद साह विशेष रूप से भाग लिया। मंचासीन सभी अतिथियों ने भारत माता की पूजन कर एवं दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी का उद्घाटन किया गया। भारत माता की जय के उद्घोष से प्रसाल गूंज रहा था। कार्यक्रम उत्साहजनक वातावरण में संपन्न हुआ।जिसमें विभिन्न संगठनों से बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी।अखिल विश्व गायत्री परिवार,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,भारतीय मजदूर संघ,चेंबर ऑफ कॉमर्स,लायंस क्लब,प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन,सत्य सनातन संस्था,विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल,स्वदेशी जागरण मंच,विद्या भारती,बार एसोसिएशन,प्रेस क्लब के प्रतिनिधियों ने वक्ताओं के विचारों को गंभीरता पूर्वक सुना।सुव्स्थित कार्यक्रम उत्साहजनक वातावरण में संपन्न हुआ।राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि देश में व्याप्त सभी समस्याओं का सबसे महत्वपूर्ण कारण जनसंख्या वृद्धि है। सीमित संसाधनों पर जनसंख्या का अतिरिक्त भार प्रतिदिन बढ़ रहा है। आज हम जनसंख्या के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ चुके हैं।तीव्र गति से हो रहा है विकास भी अपर्याप्त साबित हो रहा है,साथ ही देश में जनसंख्या असंतुलन के कारण इसके दुष्परिणाम की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। एक बार देश धर्म के आधार पर विभाजन के दंश को झेल चुका है।अब देशवासियों को सतर्क होने की आवश्यकता है और देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक बड़ा कानून बने इसके लिए लोगों को जागरूक करने और आवाज उठाने की आवश्यकता है।जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पूरे देश में जागरूकता अभियान चला रही है और साथ ही सरकार पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दबाव बना रही है।हम दो हमारे दो और सबके दो की नीति पर काम कर रही है।दो से अधिक बच्चा पैदा करना करने पर सरकारी सुविधाओं से वंचित करने एवं तीन से अधिक बच्चा पैदा करने पर मताधिकार से वंचित करने एवं दश साल का सश्रम कारावास करने हेतु कड़ा कानून बनाने की मांग हम करते हैं।जनसंख्या नियंत्रण हेतु कड़ा कानून ही सभी समस्याओं का एकमात्र समाधान है।इसलिए देश की एकता और अखंडता एवं सभी समस्याओं के समाधान के लिए जनसंख्या वृद्धि पर रोक आवश्यक है। देश में गुलामी की सभी निशानियां को एक-एक कर मिटा देना चाहिए।मंच का संचालन जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला महामंत्री सुरेंद्र प्रसाद भगत ने किया कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष हिसाबी राय ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का घोषणा किया।
कार्यक्रम में सम्पा साहा, पार्वती देवी अनिकेत गोस्वामी सुशील साहा विवेकानंद तिवारी लख्खी प्रसाद साहा खितीश चंद्र शाह नरेंद्र शाह सुरेमान मुर्मू साहेब हांसदा दीपक साहा संजय राय पुरुषोत्तम राय अरविंद घोष मृत्युंजय घोष अमरदीप गोस्वामी प्रवीण मंडल नीतू सरदार डब्ल्यू तुरी राजेश यादव विशाल भगत राम रंजन कुमार सिंह भागीरथ तिवारी बहादुर मंडल इंद्रजीत मुखर्जी मनीष कुमार पांडे संजीत मुखर्जी प्रमीर पाल सविता रविदास प्रीति पाल रंजना देवी सरिता मिश्रा बबीता देवी गीता पाल उषा दास सरस्वती दास सरिता देवी छाया रविदास सहित सैकड़ों की संख्या में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के योद्धा गण मौजूद थे।

Published by
जागता झारखण्ड

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

9 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

9 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

9 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

18 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

18 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

18 hours ago