अवैध परिवहन के खिलाफ ताबड़तोड़ चला जांच अभियान

20 वाहनों की जांच में एक को बिना चालान व तीन को चालान में अंकित मात्रा से अधिक वहन करते पकड़ा

उपायुक्त ने कहा राजस्व चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। उपायुक्त वरुण रंजन के निर्देश पर जिले में लगातार अवैध परिवहन व खनन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत शनिवार देर शाम जिले के विभिन्न इलाकों में अधिकारियों द्वारा अवैध परिवहन के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में 20 वाहनों की जांच की गई। जिसमें एक वाहन को बिना चालान व तीन वाहनों को चालान में अंकित मात्रा से अधिक मात्रा में परिवहन करते पकड़ा गया। इस दौरान अधिकारों ने पाकुड़-शहरग्राम सड़क के अलावा कशिला, कलिदासपुर, मानसिंहपुर आदि जगहों पर जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान अवैध परिवहन करते हुए पाए गए चार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जब्त किया है। अधिकारों ने पाकुड़-शहरग्राम सड़क पर चार कोयला लदा एवं दो पत्थर लोड वाहनों की माइनिंग चालान की जांच की। इस दौरान सभी वाहनों के पास माइनिंग चालान पाया गया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित के नेतृत्व में कशिला कालिदासपुर एवं मानसिंहपुर में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान आठ वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में तीन ट्रकों को चालान में अंकित मात्रा से अधिक वहन करते हुए पाया गया। वहीं एक वाहन को बिना चालान के पकड़ा गया। उक्त चार वाहनों पर कारवाई करते हुए जब्त कर संबंध थाने को सुपुर्द कर दिया गया है।उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि जिले में जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। राजस्व की चोरी किसी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वैसे लोगों को चिन्हित कर उस पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Published by
जागता झारखण्ड

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

9 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

9 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

9 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

18 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

18 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

18 hours ago