मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत् आम जनमानस और अदालत दोनों की होती है समय की बचत।

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया गया सचिव शिल्पा मुर्मू के मार्गदर्शन कार्यक्रम सभी प्रखंडों में चलाया जा रहा है। आज 13 जून मंगलवार को मन का मिलन पखवाड़ा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम के तहत् डालसा के मध्यस्थता केंद्र में मिडिएटर समीर कुमार मिश्रा ने उपस्थित लोगों से कहा कि मध्यस्थता एक ऐसा अनूठी पहल है जिसमें दोनों पक्षकारों के बीच कोई निराशा का भावना उत्पन्न नहीं होती । दोनों पक्षकार खुल कर अपने बातों को रख सकते है उनके बातों को गोपनीय रखते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया कर दोनो की राजी खुशी से संबंधित मामलों को सुलह समझौता कर बढ़ते विवाद को निष्पादन की जाती है ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा ऐसे कई वाद विवाद को लगातार निष्पादन कर आम जनमानस और अदालत की समय का बचत होती हैं निःशुल्क कानूनी सहायता से लोगो की खर्चों की भी बचत होती हैं। मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम के बाद भी डालसा का मुख्य उद्देश्य लोक अदालत अथवा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मध्यस्थता द्वारा कानूनी लाभ देना है।वही नया अंजना गांव में पीएलवी याकुब अली ने जागरूकता पर्ची बांट लोगो को किया जागरूक।वही पीएलवी कमला राय गांगुली ने पाकुड़ के चंदनपुर गांव में जागरूक की।इसके अलावे कई ग्रामीण क्षेत्रों में मन का मिलन पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया गया।मौके पर डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल के नुकुमुद्दीन शेख, संजीव कुमार मंडल, पीएलवी खुदू राजवंशी, चंद्र शेखर घोष, नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

13 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

13 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

13 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

22 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

22 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

22 hours ago