जिला चयन समिति ने 535 रिक्त के विरुद्ध 531 बालिकाओं के नामांकन की मंजूरी दी

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन को लेकर मंगलवार को उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई। इसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में वर्गवार एवं कोटिवार रिक्ति के विरूद्ध बालिकाओं के नामांकन के लिए प्रखंड स्तर से प्राप्त विद्यार्थियों की सूची की जानकारी दी गई।इस दौरान उप विकास आयुक्त ने प्राप्त सूची पर चर्चा करते हुए बालिकाओं के नामांकन के संबंध में अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिले के प्रत्येक विद्यालय का संचालन सही तरीके से करने, बालिकाओं के ड्रेस, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई समेत उनके मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने समेत कई निर्देश दिए।
बैठक में सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, बीईईओ समेत अन्य उपस्थित थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

15 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

15 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

15 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

23 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

24 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

24 hours ago