गर्मी एवं लू को ध्यान में रखते हुए कक्षा केजी से कक्षा 8 तक के जिले के सभी विद्यालय 17 जून तक रहेंगे बंद

कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं दिनांक 15 जून से पूर्व की भांति संचालित होगी

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू को ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त/ गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में कक्षा KG से कक्षा 8 तक दिनांक 17 जून तक बंद करने का निर्देश जारी हुआ है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा यह निर्देश जारी किया गया है। जिले के उपायुक्त श्री वरुण रंजन ने कहा कि बढ़ती गर्मी एवं तापमान से बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है, इसको देखते हुए कक्षा KG से कक्षा 8 तक के जिले के सभी विद्यालय 17 जून तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। वहीं कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं दिनांक 15 जून से पूर्व की भांति संचालित होगी। इस अवधि में बच्चों की पढ़ाई में होने वाली क्षति की भरपाई के संबंध में अलग से निर्णय लेते हुए संसूचित किया जाएगा.

Published by
जागता झारखण्ड

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

15 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

15 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

15 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

23 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

23 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

24 hours ago