मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बैठक की

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। उपायुक्त-सह-जिला-जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में बुधवार को उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SSR, 2024) कार्यक्रम को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में एक जून 2023 से पूर्व पूनरीक्षण एवं 17 अक्टूबर 2023 से मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारम्भ होने संबंधी जानकारी दी गई। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आयोग से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार प्रि-रीविजन संबंधित गतिविधियों के सम्पादन के लिए एक जून 2023 से 16 अक्टूबर 2023 तक अवधि निर्धारित है। इसके तहत आवश्यकतानुसार मतदान केन्द्रों का विखण्डीकरण, अनुभाग का शुद्धिकरण तथा मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन के पूर्व प्राप्त ऑनलाईन प्रपत्र-6, 6 क, 6 ख 7 एवं 8 प्रपत्रों का निष्पादन किया जाना आपेक्षित है। बैठक में छुटे योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने हेतु किये जाने वाले कार्यो की चर्चा उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से करते हुए उक्त कार्य हेतु आवश्यक सहयोग करने की बात कही। साथ ही सभी राजनीतिक दलों से एक-एक बुथ लेवल एजेन्ट नियुक्त करते हुए इसकी सूची उपलब्ध कराने की बात भी कही।

Published by
जागता झारखण्ड

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

15 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

15 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

15 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

23 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

23 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

23 hours ago