बिजली ने जनता को कर रखा है परेशान, पक्ष विपक्ष के सारे नेता गहरी नींद में

यासिर अराफात ब्यूरो जागता झारखंड।

पाकुड़।चुनाव आते ही पक्ष और विपक्ष के सारे नेता आपके दरवाजे में वोट मांगने हाजिर हो जाते हैं, आप से तरह-तरह के वादे किए जाते हैं जो वादे सिर्फ जुमले ही साबित होते हैं एक कहावत है अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता यही हाल इन नेताओं का है। 44 डिग्री की इस भीषण गर्मी में बिजली रानी ने जनता को परेशान कर रखा है मगर आपका दर्द बयां करने वाला कोई नहीं है। एक तरफ जहां शासक दल तरह-तरह की उपलब्धियां गिना रहे हैं वही इन लोगों को बिजली की लचर अवस्था दिख नहीं रही है। विपक्ष के भी सारे नेता गहरी नींद में सोए हुए हैं, मानो ऐसा लग रहा है कि यह सारे पक्ष और विपक्ष के नेता वोट के ठीक 2 से 3 महीने पहले आपके दरवाजे में वोट का कटोरा लेकर हाजिर होंगे। रात को विशेषकर बिजली ना रहने के कारण बच्चों को सारी रात जागना पड़ता है सुबह आखिर बच्चे स्कूल कैसे जाएं? परिवार के जिम्मेदार लोग सुबह काम पर कैसे जाएं क्योंकि इतनी भीषण गर्मी में रात को बिजली ना रहने के कारण जागना जो पड़ रहा है, तड़पना पड़ रहा है सारी रात। कोई भी नेता जनता का सुध लेने वाला नहीं है। सिर्फ फेसबुक पर पोस्ट कर देने से और समाचार पत्रों में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर देने से बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं होती है नेताजी। जनता आपसे बिजली के बारे में सवाल कर रही है जनता के लिए कुछ तो कीजिए। आखिर जनता आप लोगों को लीडर के रूप में क्यों चुना है। थोड़ी सी भी अगर रहम जनता के लिए आपके दिलों में हो तो बिजली के लिए कुछ तो पहल कीजिए।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

3 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

8 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago