जागता झारखंड ब्यूरो।
पाकुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, पाकुड़ विधानसभा की संयुक्त मोर्चा सम्मेलन नवीनगर मंडल के शाहबाजपुर गांव में हुई. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने की. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात एवं विशिष्ट अतिथि अब संकेत मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री मिस्फिका हसन ने संबोधित किया. अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. कोरोना काल में जब सारा विश्व इस बीमारी से ग्रसित था, सबके जान के लाले पड़े हुए थे वैसे कठिन घड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल अपने देशवासियों के प्राणों की रक्षा की बल्कि विश्व को भी भारत निर्मित वेक्शन उपलब्ध कराया. कश्मीर से धारा 370 हटाने का कार्य किया. तीन तलाक जैसी कुप्रथा को मिटाया. गरीबों के बीच मुफ्त अनाज का वितरण किया. विश्व में भारत के नाम ऊंचा करने का काम किया और आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में वे जाने जाते हैं.अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री मिस्फिका हसन ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष बेमिसाल रहे. उन्होंने भारत के एक-एक नागरिक की चिंता की और उनके जीवन स्तर को उठाने के लिए कई बड़ी योजनाएं लोगों के लिए लेकर आए. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ किया है. कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी ने किया.
इस कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू संथाल परगना प्रभारी रिंकू शेख, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रसन्ना मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मुख्तार, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद राजा, महामंत्री सफीक अंसारी, बरहरवा नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामल दास मोहम्मद रॉफ, जमीरुल शेख सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए।
बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More
जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More
मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More