पाकुड़ के लॉटरी माफिया रामजी भगत जिले भर में बेलगाम:प्रशासन मोन

प्रतिदिन हो रही है,भगत जी की जिले भर में 20 लाख की अवैध लॉटरी का कारोबार

वहीं हिरनपुर में महादेव रक्षित,श्यामल मंडल,मुबारक अंसारी,पाकुड़ के रामजी भगत से जम रही है,जोड़ी
राहुल दास की रिपोर्ट।

पाकुड़:-जिले में थाना क्षेत्र से महज आधा की०मि० दूरी हाटपाड़ा में रोजाना 20 से 25 लाख रु का अवैध लॉटरी का कारोबार प्रशासन के नाक के नीचे जारी।साथ ही रेलवे कॉलोनी,कलिकापुर मोड़,रेलवे फाटक,सोनाजोड़ी,आदि जगहों पर भगत जी का इक्का चलता है।लेकिन प्रशासन को खुदरा विक्रेता का सूचना मिल जाता है,मगर होलसेलर को कुछ नही करते।वहीं हिरणपुर थाना क्षेत्र में कई जगहों में भगत जी के साथ,महादेव,श्यामल,व मुबारक का जोड़ी बरकरार।और प्रशासन मोन।लॉटरी के इस अवैध खेल में गरीब जनता लालच में आकर अपनी गाढ़ी कमाई गंवा रहें। रातों रात करोड़पति बनने का लालच देकर लोगों को लॉटरी खरीदने के लिए उकसाते है,लॉटरी के धंधेबाज।वहीं पाकुड़ जिले के कई क्षेत्रों मे अपने अपने एजेंट को बहाल कर लोगों को लॉटरी टिकट उपलब्ध करा रहें है।लोग इनकी बातों पर विश्वास कर अपनी मेहनत की कमाई लालच के चक्कर मे लूटा रहे है। शहर के कई इलाकों में अवैध लॉटरी का गोरख धंधा चल रहा है।इस काला खेल से लोगों को कंगाल बनाया जा रहा है।धंधेबाज बेखौफ होकर लॉटरी की बिक्री कर रहें है।पुलिस ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसीलिए धंधेबाज अपने मंसूबों में कामयाब हो रहे है।सूत्रों का कहना है कि पाकुड़ के रामजी भगत और हिरनपुर के महादेव,श्यामल,मुबारकके द्वारा हिरणपुर थाना क्षेत्र में अपने गुर्ग के द्वारा अवैध लॉटरी का कारोबार करवाते है। जो अपने घर पर रह कर ही अपने अवैध लॉटरी के कारोबार का अंजाम दे रहा है और पूरी तरह से पाकुड़ व हिरणपुर को खोखला करने में लगे है।सूत्र यह भी बताता है,अवैध लॉटरी का कारोबार 5 से 7 साल से करते आ रहे है।और आज इन लॉटरी माफिया लग्जरी गाड़ी से घूमते हुए अपना शिकार ढूढ़ने में लगे रहते है।रोजाना 20 से 25 लाख रूपये का अवैध लॉटरी पाकुड़ जिले में खपत हो रही है।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

15 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

15 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

15 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

24 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

24 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

24 hours ago