मामूली वर्षा होने पर पाकुड़ जिले के 14 नंबर वार्ड में गंदगी सड़क पर तैरते दिखे राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा।

जागता झारखंड (पाकुड़)

पाकुड़। पाकुड़ जिले के शहर हो ग्राम गंदगियों से हर गली मोहल्ले वाले परेशान खाश कर पाकुड़ नगरनिगम के वार्ड नंबर 14 के मोहल्लों में जहां सफाई व्यवस्था का हाल बदहाल है। आज बड़े दिनों के बाद थोड़ी वर्षा हुई उस वर्षा के पानी के साथ कचड़ा रोड पर बहते दिखा लोगों को गन्दगी नाले पर चलना मुश्किल हो गया है वहीं मोहल्लेवासी किसी तरह से लाठी डंडे के सहारे कचड़े को रोड पर रखा ताकि गन्दी नाले के पानी निकल जाए। वार्ड 14 की हाल पहले से खस्ता है और गन्दगी जमी हुई ऊपर से थोड़ी वर्षा से गंदी नाली का पानी रोड के सतह पर बहने लगे किंतु इसके जिम्मेदार कभी झाँकने तक नही आये न ही नगरपालिका को कोई खबार दिया गया न ही नगरपालिका की दया दृष्टि इस वार्ड पर पड़ रही जबतक की उपायुक्त को सीधे उनके व्हाट्सएप ग्रुप में न भेजा जाए तबतक नाली को सफाई की कोई उम्मीद नहीं दिखती। वहीं, सड़कें भी टूटी पड़ी हैं। यहाॅं का बदहाल ड्रेनेज सिस्टम भी व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रहा है। यहाॅं के लोगों को हर निकाय चुनाव से पहले समस्याएं दूर होने के वादे तो खूब मिलते हैं लेकिन नतीजा अब भी वही है।
वार्ड में सड़कों की हालत खराब है। यहाॅं के मोहल्लों में कई जगह पक्की सड़क पुराने हो जाने के कारण टुटी पड़ी है। कहीं कहीं तो सड़कें गढ्डों में तब्दील हो गई हैं। वार्ड के लोग कई बार सड़कों की मरम्मत के लिए नगर निगम के जिम्मेदारों का चक्कर लगा चुके हैं।
वार्ड की सफाई व्यवस्था का हाल भी कुछ अच्छा नहीं है। मोहल्लों के नाले में पड़े बजबजाती कूड़े को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहाॅं सफाई कर्मियों की लापरवाही का आलम क्या है। लोगों का कहना है कि सफाई कर्मियों के न आने के चलते ही नाले का कूड़ा नहीं उठ पाता है। हाल ये कि कई-कई दिन तक सफाई कर्मी वार्ड में नजर ही नहीं आते हैं।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

16 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

17 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

17 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago