महेशपुर। प्रखंड के रोलाग्राम पंचायत के घटचोरा गांव में गुरुवार को कुस्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। जहां दंगल देखने के लिए खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी।जिसमें साहेबगंज, दुमका,महेशपुर सहित विभिन्न जगहों के पहलवानों ने कुश्ती में अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन किया। जिसका शुभारंभ झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन सांसद प्रतिनिधी कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम,मुखिया नरेश मुर्मू,प्रधान कालीन हेंब्रम ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया।इस कुस्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले बमन यादव साहेबगंज को 20 हजार रूपए नगद पुरस्कार देकर पुरुस्कृत किया वही दूसरा स्थान पाने वाले मनीष यादव महेशपुर को 15 हजार रूपए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वही तृतीय स्थान पाने वाले अल्फ्रेड खान दुमका को 15 सौ रुपए नगद राशि देकर सम्मानित किया ।मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां ने कहा कि कुश्ती दंगल संस्कृति से जुड़ा हुआ है, जो आदि काल से चला आ रहा है। इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारा और सौहार्द की भावना बढ़ती है । इस अवसर पर सुशील मुर्मू एवं खेल कमिटी के अध्यक्ष नरेश मुर्मू,सचिव गिरीश मुर्मू,मुबारक करीम समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More
जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More
करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More
मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More
मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में शुक्रवार को… Read More
मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More