जिला प्रशासन और जेएसएलपीएस के हूनर दीदियों का सब्जी खेती प्रबंधन और पौधशाला पर दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जिला प्रशासन और जेएसएलपीएस के हूनर दीदियों का सब्जी खेती प्रबंधन और पौधशाला पर दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर निदेशक आरसेटी कृष्णा दास, जेएसएलपीएस जिला प्रबंधक मोहन साहा, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक फैज आलम एवं आरसेटी के वरिष्ठ संकाय अमित कुमार वर्धन ने संयुक्त रूप से सफल दीदियों को प्रमाणपत्र दिए। कृष्णा दास ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए जल्दी व्यवसाय प्रारम्भ करने की सलाह दिए।बीपीएम फैज आलम ने दीदियों को संबोधित करते हुए वेज कार्ट के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दीदियों को आय में वृद्धि के कई उपाय बताते हुए हौसला बढ़ाए।
वहीं मोहन साहा ने स्वरोजगार के साथ ही जीवन स्तर को सुधार करने में प्रशिक्षण के महत्त्व के बारे में बतलाया। सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अमित कुमार बर्धन ने कहा कि वर्तमान समय में हुनरमंद होना नितांत आवश्यक है। वेज कार्ट का उपयोग कर महिलाएं स्वालंबी बनेगी। पाकुड़ जिला की युवाओं और सखी मंडल की महिलाएं स्वरोजगार कर अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं। दीदियों को सब्जी खेती के साथ ही विपणन, उदमी योग्यता, समय प्रबंधन, वित्तीय समावेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंकिंग, बीमा आदि से संबंधित जानकारी दी गई है। साथ ही व्यावहारिक ज्ञान हेतु क्षेत्रीय भ्रमण कराया गया।
इस कार्यक्रम में संकाय वापी दास, कार्यलय सहायक शिबू कुनाई , मोतीलाल साहा, कार्यक्रम की प्रशिक्षक सिमडेगा के निकोलोस बरजो समेत अन्य उपस्थित थे।

Published by
जागता झारखण्ड

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

10 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

11 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

11 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

11 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

11 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

11 hours ago