पाकुड़ में नही थम रहा है,अवैध जाली लॉटरी टिकट का धंधा

जिले के बड़े माफिया रिक्की,नेताजुल व दुलाल।लिंक जुड़ा पश्चिम बंगाल से।

आखिर कब तक पाकुड़,हिरणपुर को लूटेंगे रिक्की व नेताजुल

प्रशाशन कब एक्शन मोड में आएगी:पूछता है,पाकुड़?

राहुल दास,जागता झारखंड(पाकुड़)

पाकुड़:-अवैध लॉटरी टिकट के थोक विक्रेता रिक्की,नेताजुल, दुलाल कर्मकार,पप्पू भगत,अनवर हुसैन
ने लोगों को ठगने का नया तरीका ढूंढा है। बाजार में अब एटीएम (जाली) लॉटरी टिकट बेचने का काम चल रहा है।कागज की छपाई करके हो रहे है, मालामाल। इसके चक्कर में लोग बर्बाद हो रहे हैं। एटीएम लॉटरी टिकट बेचने वाले थोक व खुदरा व्यापारी मालामाल हो रहे हैं। पाकुड़ सहित हिरणपुर आसपास इलाके में एटीएम लॉटरी टिकट बेचने वालों की भरमार हो गई है।सूत्रों के अनुसार हिरणपुर में श्यामल मंडल,महादेव रक्षित,मुबारक अंसारी और तोड़ाई के मंडल जी जो अवैध लॉटरी बोरियो(साहिबगंज) से लाकर अपना अवैध लॉटरी का धंधा चला रहे है।और गरीब जनता को लूटा जा रहा है।कुछ विक्रेता बताते हैं,कि जाली एटीएम लॉटरी टिकट कोलकाता(पश्चिम बंगाल)बोरियो(साहिबगंज)दुमका,बरहेट(बारहेट)व तीनपहाड़(साहिबगंज)रामपुरहाट(पश्चिम बंगाल) से लाया जाता है,और भेजा भी जाता है। जिसका बंगाल में निबंधन भी नही है।अवैध जाली एटीएम लॉटरी छपाई कर रिक्की,नेताजुल व दुलाल कर्मकार मिलकर पाकुड़ सहित बंगाल में भी कारोबार जोरो पर।वहीं
हिरणपुर बाजार के 4-5 थोक विक्रेताओं द्वारा इस धंघे को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं।सुबह से लेकर शाम तक गली-मुहल्ले में लॉटरी टिकट विक्रेता एटीएम टिकट बेच रहे हैं।जबकि झारखंड में लॉटरी टिकट पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा हुआ है,फिर भी पाकुड़ के रिक्की,नेताजुल ये सभी माफिया मिलकर जिले भर को खोखला करने में लगे हुए है।आखिर कब तक पाकुड़ जिलेभर को लूटा जाएगा।पूछता है,पाकुड़?

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

13 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

13 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

13 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

13 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

13 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

13 hours ago