तेज रफ्तार वाहन का कहर ,अज्ञात पिकअप व मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर से एक की मौत एक घायल

रमेंद्र कुमार, जागता झारखंड

लिट्टीपाड़ा। थाना क्षेत्र के साहिबगंज गोविंदपुर हाईवे एक्सप्रेस शहरपुर गांव के समीप शुक्रवार को दो पहिया वाहन को किसी अज्ञात पिकअप वैन ने सामने से टक्कर मारने से वाहन चालक मसीह मालतो(20वर्ष) की मौत दुर्घटना स्थल पर ही हो गयी। जबकि मसीह संग वाहन में पीछे बैठे पतरास मालतो गम्भीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बाड़ू गांव निवासी पतरास मालतो व मसीह मालतो लिट़्टीपाड़ा से डहरलंगी जा रहे थे। उसी दरमियांन विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप वैन ने शहरपुर के टर्निंग में सीधे टक्कर मारने से दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद कोई दोनो घायल का सुधि लेने नही पहुँचा और आधे घण्टे तक दोनों घायल सड़क किनारे तड़पता रहा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मीडिया कर्मियों को दिया। ततपश्चात घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुँचकर पतरास मालतो को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती किया। जबकि मसीह मालतो की मौत घटना स्थल में ही हो गया था।पुलिस दो पहिये वाहन को जप्त कर लिया है और फरार पिकअप वाहन कि पहचान कर पकड़ने के लिए सभी सीमावर्ती थाना को सूचित किया है। वही पुलिस शव को पोस्टमार्डम कराने के लिए परिजनों को सूचित किया है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।

Published by
जागता झारखण्ड

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

3 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

8 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago