तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क में खड़ी टेंपो को मारी टक्कर,3 यात्री घायल

रमेंद्र कुमार, जागता झारखण्ड संवाददाता।

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़)- थाना क्षेत्र के साहिबगंज गोविंदपुर हाईवे मुख्य सड़क रामपुर के समीप शुक्रवार को खड़ी टेम्पो को ट्रक ने पीछे से ठोकर मारा जिससे टेंपू सड़क से नीचे जाकर पलट गया। जिस पर टेम्पो में सवार तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गया।सभी घायलों को पुलिस और ग्रामीणों की सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर पश्चात दो महिला को बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार टेम्पो संख्या जेएच 15वाई6036 रामपुर के समीप खड़ा कर यात्री चढ़ा रहा था इसी दरमियान अचानक तेज रफ्तार ट्रक जेएच16जी2241 पीछे से धक्का मार दिया जिसके कारण टेम्पो सड़क से लगभग 20 फिट नीचे जाकर पलट गया। जिससे टेम्पो में सवार लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के डहरलहंगी गांव निवासी लुखी टुडू, तालामई सोरेन, लुखी हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ चिकित्सको द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल लुखी टुडू एवं तालामई सोरेन को बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया।थाना प्रभारी अरुणिमा बागे ने बताया तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया साथ ही दोनों गाड़ी को जब्त कर आगे की कारवाई किया जा रहा हैं।

Recent Posts

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मंगलहाट का अध्यक्ष बने सुभाष चंद्र दास एवम सचिव बने राजेश मंडल एवम कोषाध्यक्ष बने शंकर साधन बॉस

प्रदीप मंडल जागता झारखंड राजमहल संवाददाताआज दिनांक 07 सितंबर 2024 को राजमहल प्रखंड अंतर्गत सैदपुर… Read More

8 hours ago

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मंगलहाट का अध्यक्ष बने सुभाष चंद्र दास एवम सचिव बने राजेश मंडल एवम कोषाध्यक्ष बने शंकर साधन बॉस

प्रदीप मंडल जागता झारखंड राजमहल संवाददाता आज दिनांक 07 सितंबर 2024 को राजमहल प्रखंड अंतर्गत… Read More

8 hours ago

सूर्य मंदिर,चुंदरू धाम में धूमधाम से निकाली गई गणेश उत्सव की कलश यात्रा

औद्योगिक नगरी टंडवा में गणपति बप्पा मोरया.. का गूंजा उद्घोष. चुंदरू धाम में 15 वर्षों… Read More

8 hours ago

अंडर-17 फुटबॉल खिलाड़ी मोनिका बाड़ा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च आयोजित

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा, 06/09/2025 :  अंडर-17 फुटबॉल खिलाड़ी मोनिका… Read More

9 hours ago

शहर के प्रमुख स्थानों पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की C/106 बटालियन के प्लाटून संख्या 01 के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया

जागता झारखण्ड धनबाद सवाददाता राम दयाल गुप्ता: धनबाद जंक्शन, सदर अस्पताल और बस स्टैंड जैसे… Read More

10 hours ago