पाकुड़ में बड़े पैमाने पर हो रही है अवैध जाली लॉटरी टिकट की बिक्री,गरीबों को फंसा कर लगाया जा रहा चुना?

पाकुड़ रेलवे फाटक में रिक्की व एखलाख की जोड़ी मचा रही है,धमाल

इस संबंध में एसपी का बयान लेने के लिए संपर्क किया गया परंतु व्यस्तता के कारण बयान नहीं लिया जा सका, एसपी का बयान अगले अंक में

लॉटरी माफिया रिक्की,एखलाख,नेताजुल दुलाल करते है,पाकुड़ व हिरणपुर में बेख़ौफ़ सप्लाई, पश्चिम बंगाल से जुड़ा लिंक

राहुल दास जागता झारखंड संवाददाता।

पाकुड़। जिले भर में हो रही है,अवैध जाली लॉटरी टिकट की बिक्री। पाकुड़ शहर के कई क्षेत्रों में दीपावली में जैसे दिये जलाते है,ठीक उस प्रकार हो रही अवैध लॉटरी टिकट की बिक्री की जा रही है।जिसमें रिक्की रेलवे फाटक,कलिकापुर मोड़,मालपहाड़ी मोड़ इत्यादि जगहों में धंधा जारी।वहीं एखलाख का पाकुड़ बाजार,सोनाजोड़ी,तोड़ाई,कूड़ापाड़ा इत्यादि जगहों में कारनामा जारी रखा हुआ है।सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार रिक्की व एखलाख अपना जाली लॉटरी टिकट मालपहाड़ी रोड समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास एक छोटे से घर मे रखते है।पाकुड़ और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाके में इसकी बिक्री धड़ल्ले से हो रही है।इस कारोबार से पाकुड़ के थोक विक्रेता रिक्की,नेताजुल,दुलाल,एखलाख और हिरणपुर के श्यामल,मुबारक व महादेव हो रहे है, मालामाल।इस अवैध धंधे में लोगों को अमीर बनने का लालच दिया जा रहा है ,और भोले-भाले लोगों को इस कारोबार में फंसाया जा रहा है।खास कर गरीब तबके के लोगों को इस धंधे का हिस्सेदारी बनाया जा रहा है।गरीब रोज ज्यादा कमाई के लालच में अपने मेहनत के पैसे इस धंधे में झोंक रहे है।सबसे अहम बात यह है,कि ये पाकुड़ के लॉटरी माफिया अपने कारोबार को अपने घर पर ही जाली एटीएम लॉटरी टिकट छाप रहे हैं।एजेंट के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर पहुंचाया जाता है। प्रतिदिन 20 से 25 लाख के जाली लॉटरी टिकट कर छपाई होती है। मोटी पुरस्कार राशि के नाम पर टिकट को बाजार में आसानी से बेचा जा रहा है।

लालच देकर ठगे जा रहे है,लोग:-

जाली लॉटरी के मास्टर माइंड रोजाना ऑनलाइन नागालैंड स्टेट लॉटरी का रिजल्ट देखता है। जिस दिन रिजल्ट देखता है, ठीक उसके दूसरे दिन जाली लॉटरी टिकट में नागालैंड के लॉटरी टिकट का नंबर दिया जाता है। नागालैंड द्वारा जारी रिजल्ट में पुरस्कार नहीं फंसने वाला ही नंबर स्थानीय जाली लॉटरी टिकट में छापा जाता है। स्थानीय स्तर पर कुछ नंबर ऐसा भी जारी किया जाता है,जिसमें 10 से 20 हजार का पुरस्कार फंस जाते हैं।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

20 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

20 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

20 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago