जागता झारखंड संवाददाता।
हिरणपुर( पाकुड़ )प्रखण्ड के कदमतोला गाँव मे हरिजन टोलामाँ काली मंदिर स्थित शनिवार को देवी दुर्गा के स्वरूप माँ विपतारिणी की पूजा धूम धाम से किया गया।महिलाएं शृद्धालु माँ की पूजा अर्चना किए।वही सुबह से दोपहर तक महिलाएं की भीड़ मंदिर में रही। पुरोहित नयन पण्डित के द्वारा वेद्दीक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना किया गया।श्रद्धालुओं ने माँ को दूबा घास के साथ आम सहित 13 प्रकार के मिठाई चढ़ाते है ।ततपश्चत अपने अपने घर से लाए हुए मिठाई को ग्रहन करने के पूर्व 13 गाँठ वाला धागा बाँह में बाँधते है जिससे अपने घर के सदस्यों को हर विप्पति संकट से रक्षा करे। । कहा जाता है कि विपतारिणी की पूजा आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में प्रतिपदा के नवमी की बीच मे शनिवार और मंगलवार के दिन ही पूजा अर्चना किया जाता है ।इस पूजा की नियम व विधान यह है की रथ यात्रा के बाद पड़ने वाली शनिवार व मंगलवार दिन को किया जाता है । वही यह भी कहा जाता है,कि विपतारिणी की पूजा विप्पति को छुटकारा पाने व विप्पति को हरने के लिए किया जाता है । वही पूजा अर्चना के पश्चात महिलाएं एक दूसरे की मांग में सिन्दूर लगाती है।इस पूजा को सफल बनाने व आयोजन में मुख्य भूमिका कृष्णा रविदास,सुमन बिलासी देवी,प्रियंका देवी,कमोला देवी,पिंकी देवी,बीरबल रविदास, ,गंगाराम रविदास,परवीन आदि की अहम भूमिका रही।
जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरोचतरा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड,… Read More
जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो चतरा : जिला के लावालौंग ब्लॉक में किसी… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बिकाश कुमार यादव हंटरगंज/चतरा:- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के ढेबो गांव… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो:- घाघरा प्रखंड के डुको पंचायत में गुरुवार को आपकी… Read More
जगाता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो कुंदा (चतरा)। बुधवार को लावालौंग प्रखंड अंतर्गत कोलकोले… Read More