पाकुड़ रेलवे फाटक में रिक्की व एखलाख की जोड़ी मचा रही है,धमाल।

लॉटरी माफिया रिक्की,एखलाख,नेताजुल दुलाल करते है,पाकुड़ शहर में बेख़ौफ़ सप्लाई, पश्चिम बंगाल से जुड़ा लिंक?

रोजाना दैनिक अखबार में लॉटरी के खिलाफ खबर प्रकाशित होने के वावजूद पाकुड़ प्रशासन मोन:पूछता है,पाकुड़?

प्रशासन खुदरा विक्रेता को तो पकड़ लेते है,मगर अब देखना है,बड़ी मछली कब हाथ लगेगी।

मीडिया के माध्यम से लॉटरी की खबरें मिल रही है, उचित जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी: नगर थाना प्रभारी

राहुल दास जागता झारखंड संवाददाता।

पाकुड़। जिले भर में हो रही है,रोजाना 20 से 25 लाख की अवैध लॉटरी टिकट की बिक्री।पाकुड़ शहर के कई क्षेत्रों अवैध लॉटरी टिकट की बिक्री प्रशासन के नाक के नीचे से की जा रही है।जिसमें रिक्की रेलवे फाटक,कलिकापुर मोड़,मालपहाड़ी मोड़ इत्यादि जगहों में अपना लॉटरी के धंधा को जारी रखा हुआ है।वहीं एखलाख का पाकुड़ बाजार,सोनाजोड़ी,तोड़ाई,कूड़ापाड़ा इत्यादि जगहों में जारी रखा हुआ है।सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार रिक्की व एखलाख अपना जाली लॉटरी टिकट मालपहाड़ी रोड समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास एक छोटे से घर मे रखते है।पाकुड़ और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाके में इसकी बिक्री धड़ल्ले से हो रही है।इस कारोबार से पाकुड़ के थोक विक्रेता रिक्की,नेताजुल,दुलाल,एखलाख हो रहे है, मालामाल।और गरीब हो रहे है कंगाल।इस अवैध धंधे में लोगों को अमीर बनने का लालच दिया जाता है,और भोले-भाले लोगों को इस कारोबार में फंसाया जा रहा है।खास कर गरीब तबके के लोगों को इस धंधे का हिस्सेदारी बनाया जा रहा है।गरीब रोजाना कि कमाई को लालच के चक्कर मे अपने मेहनत के पैसे इस धंधे में झोंक रहे है।सबसे अहम बात यह है,कि ये पाकुड़ के लॉटरी माफिया रिक्की व एखलाख अपने कारोबार को अपने घर पर ही जाली एटीएम लॉटरी टिकट छाप रहे हैं।एजेंट के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर पहुंचाया जाता है।प्रतिदिन 20 से 25 लाख के जाली लॉटरी टिकट कर छपाई होती है। मोटी पुरस्कार राशि के नाम पर टिकट को बाजार में आसानी से बेचा जा रहा है।पाकुड़ जिले में रिक्की व एखलाख के लॉटरी का अवैध धंधे के खिलाफ नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मीडिया के माध्यम से लॉटरी माफियाओं की खबरें मिल रही है,उचित जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।परन्तु अब देखा जाय पाकुड़ प्रशाशन की चपेट में कब आते है,रिक्की व एखलाख।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

2 hours ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 day ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 day ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

1 day ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago