बाइक शोरूम के ग्राहकों को सड़क सुरक्षा की दी गई जानकारी

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार गर्ग के निर्देशानुसार पाकुड़ शहर स्थित रॉयल इनफील्ड बुलेट्स शोरूम मे दो पहिया वाहन खरीदने आये हुए आमजनों एवं शोरूम के कर्मियों के बीच सड़क सुरक्षा के नियमो के अनुपालन तथा बिना हेलमेट, बिना शीट बेल्ट वाहन न चलाने एवं सड़क सुरक्षा से सम्बंधित नियमों का अनुपालन करने को लेकर एवं यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने को लेकर सड़क-सुरक्षा के टीम के द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग किया गया। इस दोरान शोरूम कार्यालय के कर्मी एवं आम जनता को गाड़ी का परिचालन करते समय गाड़ी के आगे पीछे का नंबर प्लेट परिवहन विभाग के नियमानुसार अवश्य लगाने एवं तथा हेलमेट आईएसआई मार्क का हीं लगाने एवं शोरूम से नई गाड़ी में बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाए गाड़ी वाहन को ना देने एवं अन्य यातायात नियमो एवं स्वयं वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और अपनी व अपने परिजनों एवं अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है एवं हिट एंड रन,आपदा प्रबंधन के मिलने वाले मुआवजा साथ ही गुड सेमीरिटर्न्स के राज्य सरकार द्वारा ₹2000 एवं परिवहन राज्य मंत्रालय द्वारा 5000 रुपए के साथ प्रशस्ति पत्र देने के प्रावधान के नियमो के बारे में भी जानकारी दी।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक एवं सड़क सुरक्षा के कर्मी शामिल थे।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

6 hours ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 day ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 day ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

1 day ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

2 days ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

2 days ago