पाकुड़ में नहीं थम रहा है,आम जनता को लूटने का धंधा।

जाली एटीएम लॉटरी टिकट के मास्टरमाइंड रिक्की,दुलाल,पप्पू,एखलाख व नेताजुल पुलिस को खुलेआम दे रहे है,चुनोती।

राहुल दास,जागता झारखंड,सवांददाता

पाकुड़:-लॉटरी टिकट के थोक विक्रेताओं ने लोगों को ठगने का नया तरीका ढूंढा है।पाकुड़ बाजार के रेलवे फाटक,बस स्टैंड,कलिकापुर,मालपहाड़ी,सोनाजोड़ी,तोड़ाई आदि जगहों में रिक्की व एखलाख मिलकर अब एटीएम (जाली) लॉटरी टिकट का धंधा पाकुड़ शहर में चल रहा है। इसके चक्कर में लोग बर्बाद हो रहे हैं। एटीएम लॉटरी टिकट बेचने वाले थोक व खुदरा व्यापारी मालामाल हो रहे हैं।सिक्किम, नागालैंड राज्य से अवैध लॉटरी के साथ-साथ अब एटीएम लॉटरी भी बाजार में उपलब्ध है।वहीं दुलाल जो डाकबंगला(पश्चिम बंगाल) में जीएसटी लॉटरी में करीब 4 साल से मैनेजर का कार्य करते आ रहे है।इस कारण से इन माफिया का मनोबल प्रशासन के सामने ऊंचा बढ़ता गया।और इस वजह से इन मिफ़ियाओ का बंगाल से लिंक जुड़ा है।विक्रेता लोगों से आर्थिक दोहन कर रहे हैं। झारखंड में लॉटरी टिकट पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। इसके बावजूद वर्षों से अवैध लॉटरी टिकट का कारोबार जारी है।पाकुड, हिरणपुर सहित आसपास इलाके में प्रतिदिन 20 से 25 लाखों का कारोबार चरम पर।पाकुड़ बाजार के 4-5 थोक विक्रेताओं द्वारा इस धंघे को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक गली-मुहल्ले में लॉटरी टिकट विक्रेता एटीएम टिकट बेच रहे हैं।और साथ गरीब जनता कंगाल हो रही है,लालच के चक्कर मे,और रिक्की व एखलाख हो रहे है,मालामाल।अब देखा जाय प्रशासन कब इन लॉटरी माफियाओं पे काबू पा सकती है।अगर इन माफियाओ को अभी नही रोका गया तो,शायद पाकुड़ जिले को कंगाल होने में ज्यादा समय नही लगेगा।सूत्रों का कहना है,की माफिया और प्रशासन की मिलीभगत से,ही ये धंधा जारी है।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

5 mins ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

23 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

23 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

23 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago