शिक्षकों को 10 दिवसीय गैरआवासीय प्रशिक्षण शनिवार से शुरू।

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। 01.07.2023 को डायट, पाकुड़ में एक्स्ट्रामार्क्स एजुकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित सभी आईसीटी विद्यालय के आईसीटी कोऑर्डिनेटर को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि आईसीटी संचालित सभी विद्यालय के सभी शिक्षकों को 10 दिवसीय गैरआवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण 02 Phase में (पहला Phase दिनांक 03.07.2023 से 13.07.2023 तक तथा दूसरा Phase दिनांक 17.07.2023 से 27.07.2023 तक) का होगा। उक्त प्रशिक्षण में कुल 55 विद्यालय के 439 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण स्थल हेतु 10 विद्यालयों का चयन किया गया है। 10 दिवसीय प्रशिक्षण में आईसीटी क्लास तथा स्मार्ट क्लास का नियमित संचालन एवं रख-रखाव की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण मुकेश कुमार, एमआईएस इंचार्ज , समग्र शिक्षा, पाकुड़ तथा श्री अमित शर्मा, डिस्ट्रिक्ट आईसीटी कोऑर्डिनेटर के द्वारा दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रभारी अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, बीपीएम एवं सभी संबंधित विद्यालय के आईसीटी कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहें।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

4 hours ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 day ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 day ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

1 day ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago