डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस पाकुड़, सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस गर्ल्स पाकुड़ एवं केजीबीवी सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस पाकुड़ में मनाया गया प्रवेश उत्सव

फीता काटकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कराया छात्रों को प्रवेश

उत्कृष्ट विद्यालयों में शनिवार से नए सत्र की हुई पढ़ाई शुरू

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। जिले के तीन उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश उत्सव मनाया गया. प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला के उत्कृष्ट तीन विद्यालयों में शनिवार नए सत्र की पढ़ाई भी शुरू की गई। इसके लिए तीनों विद्यालयों में नए नामांकित छात्र-छात्राओं का प्रवेश उत्सव मनाया गया. जिसमें शामिल स्कूल 1.पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय, पाकुड़ के नोडल पदाधिकारी जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, 2.राजकीय कन्या मध्य विद्यालय पाकुड़ के नोडल पदाधिकारी क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी जूही रानी एवं 3.कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पाकुड़ का नोडल पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी, रजनी देवी को राज्य अस्तर से मनोनित किया गया है।वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से वार्तालाप किया। और अभिभावकों को बताया गया कि सभी बच्चों को ससमय स्कूल भेजें ताकि छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर सके और सही तरीके से सभी नियमों का पालन कर सके और भविष्य में अच्छे मुकाम को हासिल कर सके। सरकार द्वारा सभी तरह के सुविधा यथा स्मार्ट क्लास साइंस लैब पुस्तकालय आईसीटी तमाम तरह की सुविधा दी जा रही है। उनके द्वारा तमाम नव आगंतुक अभिभावकों से अनुरोध किया गया कि प्रत्येक दिन अपने बच्चों को विद्यालय भेजें ताकि गुणवत्ता युक्त शिक्षा सभी बच्चों को मिल सके। मौके पर अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जयेंद्र मिश्रा, प्रभारी उज्जवल कुमार ओझा, उत्कृष्ट विद्यालय के प्रधान शिक्षक, सहायक शिक्षक, बाल संसद के सभी सदस्य एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य आदि उपस्थित थे।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

2 hours ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 day ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 day ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

1 day ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago