तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की उपायुक्त वरुण रंजन ने की शुरुआत
पोलियो खुराक से कोई भी बच्चा छूटे नहीं,सुनिश्चित करने को कहा
जागता झारखंड ब्यूरो।
पाकुड़। जिले भर में रविवार से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। उपायुक्त वरुण रंजन, सिविल सर्जन डॉ० मंटू कुमार टेकरीवाल, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, प्रशासक, नगर परिषद कोशलेश कुमार यादव ने पुराने सदर अस्पताल परिसर में बच्चों को पोलियों खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
1 लाख 89 हजार 342 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य है।
उपायुक्त वरुण रंजन ने अपील किया कि खुराक पिलाने में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरतें। ईमानदारी पूर्वक 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाएं। पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 1104 बूथ बनाए गए हैं। 2266 वैक्सीनेटर, 268 सुपरवाइजर को लगाया गया है। अभियान के प्रथम दिन बूथों पर 0-5 वर्ष के बच्चों को खुराक पिलाई गई। दूसरे व तीसरे दिन घर-घर जाकर खुराक पिलाना है। उपायुक्त ने कहा कि हर हाल में लक्ष्य की प्राप्ति करनी है।
जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More
बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More
जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More
मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More