पाकुड़ में लॉटरी से लूट,और साहब मेहरबान?

सूत्र के अनुसार साहब, रिक्की व एखलाख की जोड़ी बेमिसाल,हाय रे हमर पाकुड़?

राहुल दास,जागता झारखंड,संवाददाता

पाकुड़:-झारखंड में लॉटरी अवैध है।इसके वावजूद भी जिले में नगालैंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल की लॉटरियों के साथ साथ जाली एटीएम लॉटरी टिकट खुलेआम बेचे जा रहे हैं।और आसपास के बस स्टैंड,रेलवे फाटक,सोनाजोड़ी,कलिकापुर,मालपहाड़ी पेट्रोल पंप के निकट आदि जगहों में इस अवैध धंधे का गढ़ हैं। चौक-चौराहों की चाय,पान और फूल की दुकानों से ये अवैध धंधा चल रहा है।अवैध लॉटरी के 200 से ज्यादा जिले भर में चलता फिरता काउंटर है।पाकुड़ स्टेशन रोड और मालपहाड़ी पेट्रोल पंप के निकट रिक्की,एखलाख,दुलाल ,पप्पू व नेताजुल का अड्डा।धंधेबाज रोजाना 20-25 लाख रुपए यानी महीने में करोड़ों रुपए की कमाई कर रहे हैं।पाकुड़ पुलिस-प्रशासन कुछ कार्रवाई नहीं कर रही है।मगर नगर थाना प्रभारी बयान में ये भी बताते है,की अवैध लॉटरी के कारोबार के बारे में रोजाना मीडिया से खबर मिलती है।मगर अभी तक कुछ कार्रवाई नही हुई।रोजाना सप्ताह भर से दैनिक अखबार जागता झारखंड में खबर प्रकाशित होने के वावजूद प्रशाशन मोन ही।आखिर क्योँ?इस लॉटरी के लालच में आकर रातों-रात अमीर बनने के चक्कर में कम पढ़े-लिखे युवा और मजदूर आसानी से धंधेबाजों के झांसे में आ जाते हैं। लत ऐसी कि टिकट खरीदने के लिए कर्ज भी लेते हैं।लॉटरी की वजह से अपनी जीवन भर की कमाई गंवाने वाले दैनिक मजदूर ने कहा कि लॉटरी का व्यवसाय गरीबों की कमर तोड़ रहा है,उनका कहना है,कि लोगों को अमीर बनाने का सपना दिखाकर टिकट की बिक्री की जा रही है।मजदूर 20 रुपए की सब्जी लेकर घर नहीं जाता, लेकिन अमीर बनने के लिए 50 रुपए की लॉटरी टिकट जरूर खरीदता है।कहना है,कि पुलिस मामले को लेकर गंभीर नहीं है, जिसकी वजह से यहां के गरीब कस्बे के लोगों को लॉटरी माफिया द्वारा रोजाना लालच देकर लुटा जा रहा है।इस गैरकानूनी धंधे को पूर्ण रूप से बंद कराने की जरूरत है। अगर बन्द नही हो पा रहा है,तो इस धंधे को कानूनी रूप दे दिया जाय।ताकि सरकार को राजस्व प्राप्ति हो सके। गैरकानूनी तरीके से लॉटरी का व्यवसाय चलाना सरकार के राजस्व के अपूरणीय क्षति पहुँच रहा है ।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

5 mins ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

23 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

23 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

23 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago