रामगढ़ उपचुनाव में आजसू की जीत से जश्न में डूबे कार्यकर्ता, बोले- 2024 में दर्ज करेंगे बड़ी जीत: पूर्व विधायक अकील अख्तर



पाकुड़: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में आजसू पार्टी का उम्मीदवार सुनीता चौधरी की शानदार जीत पर आजसू पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और उन्हें जीत की हार्दिक बधाई दी। पूर्व विधायक-सह-केंद्रीय उपाध्यक्ष अकील अख्तर एवं जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के गाँधी चौक में आबिर गुलाल, आतिशबाजी की। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
*आजसू केंद्रीय उपाध्यक्ष-सह-पूर्व विधायक अकील अख्तर* ने कहा यह तो ट्रेलर है अभी 2024 में जनता की आकांक्षाओं की सरकार बनाना है। उन्होंने कहा रामगढ़ उपचुनाव में हेमंत सरकार के तमाम तंत्र मंत्र के बेजा इस्तेमाल के बावजूद जनता ने आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी को विजयी बनाया। आशा है यही राजनीतिक परिदृश्य 2024 में हेमंत का गठबंधन सरकार के विरुद्ध होगा। जनता ने झामुमो कांग्रेस को नकार दिया यही हाल 2024 में झारखंड में होने जा रहा है। इस बार तानाशाह हेमंत सरकार मुँह भर गिरेगी। जनता झारखंड सरकार से त्राहिमाम है झारखंड में लूट ही लूट मची हुई है बेरोजगारी चरम पर है। *आजसू जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम* ने कहा युवाओं ने झूठ और लूट की सरकार को मुँह पर तमाचा मारने का काम किया है। युवा विरोधी हेमंत सरकार की दोहरी नीति को रामगढ़ के युवाओं ने जवाब देने का काम किया है। प्रदेश के युवा अब जाग चुके है और सरकार के झूठ और लूट की राजनीति को समझ चुके है। इस चुनाव मे आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी के जीत के साथ झूठ की बुनियाद पर टिकी सरकार का जनादेश समाप्ति की और है।
आजसू प्रत्याशी को मिली यह जीत आदरणीय आजसू केंदीय अध्यक्ष सुदेश महतो के नेतृत्व कौशल एवं कार्यक्षमता सदैव भरोषा करती रही है आगे भी करती रहेगी। आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष-सह-पूर्व विधायक अकील अख्तर ने भी आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी को जीत की हार्दिक बधाई दी।

Published by
Jagta Jharkhand

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

4 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

4 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

6 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

6 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

9 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

9 hours ago