जागता झारखंड ब्यूरो।
पाकुड़। युवा प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के पुण्यतिथि पर पाकुड़ नगर स्थित स्वामी विवेकानंद चौक पर स्थापित उनके आदमकद प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मीरा प्रवीण सिंह,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू,भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय सहित शबरी पाल,विश्वनाथ प्रसाद भगत,गणेश रजक,धर्मेंद्र त्रिवेदी,रतन भगत,पिंका पटेल,तुलसी वर्धन केकारानी सिन्हा आदि मौजूद थे।माल्यार्पण के उपरांत जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि हर वर्ष 4 जुलाई को स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि को के तौर पर मनाई जाती है।उन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक नेताओं और विद्वानों में से एक माना जाता है।विवेकानंद जी ने योग वेदांत के दर्शन को पश्चिमी देशों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्हें 1893 में शिकागो के विश्व धर्म संसद में अपने भाषण के लिए जाना जाता है।स्वामी विवेकानंद जी भारत के आध्यात्मिक गुरु थे,जिन्होंने दुनिया भर में हिंदुत्व और अध्यात्म का पाठ पढ़ाया।स्वामी विवेकानंद ने कम उम्र में जो ज्ञान हासिल किया उसके बाद वह युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए। स्वामी विवेकानंद जी का निधन 39 वर्ष की आयु में 4 जुलाई 1902 को हुआ।उनके अधिकतर भाषण युवाओं को संबोधित करते हुए होते थे।ऐसे महापुरुष के उनके पुण्यतिथि पर शत-शत नमन है।तदोपरांत केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा नगर इकाई के द्वारा संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत महाजनसंपर्क अभियान के तहत कलिकापुर,बलिहारपुर में घर-घर जाकर संपर्क अभियान का कार्यक्रम चलाया गया तथा विधानसभा संयोजिका मीरा प्रवीण सिंह एवं कार्यकर्ताओं द्वारा 9090902024 पर मिस्ड कॉल कर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आमजनों से समर्थन मांगा।
बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More
जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More
मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More
पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More