डॉक्टर कृपा शंकर अवस्थी संपादक: जागता झारखंड
Study। दिन 2 से ढाई बजे पाकुड़ बिरसा चौक से न्यायालय परिसर तक़ मुख्य सड़क वाहनों के भीषण जाम से जुझ रहा था.कारण यह था कि बड़ी गाड़ियों का पाकुड़ नगर पालिका क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित है मग़र प्रतिबंध की परवाह बिना किये कई बड़े हाइवा और बसें छोटे शहर की सड़कें जाम किये हुई थीं. टू वे सड़क छः सात लेन बनी हुई थीं, जिसमें, बाइक,ऑटो,और कार सब फंसी हुईं थीं.प्रशासन के लोग स्वयं कहीं नहीं दिखे,भगवान भरोसे शहर की ट्रैफिक का हाल लेनेवाला कोई नहीं था.हद तो यह कि शहर की नगर पालिका में बड़े वाहनों का प्रवेश भी वर्जित है, तब भी बड़े वाहन, दिन के समय दर्जनों की संख्या में मौजूद थे और उससे भी ज्यादा चिंता जनक यह कि सभी वाहन नगर थाना के सामने से गुजरते हुए जाम की समस्या को विकट बनाए हुए थे.जिला प्रशासन की इतनी बड़ी लापरवाही पर तब शायद ही कोई कार्रवाई की उम्मीद की जा सकती है.कोई जनप्रतिनिधि भी इस मुद्दे पर आवाज़ उठाने को फ़िक्रमन्द तक़ नहीं है माननीय ग्रामीण विकास मंत्रीजी भी जब यहाँ के हों तो प्रशासन इतना लापरवाह कैसे रहा सकता है, आखिर पाकुड़ की जनता किसपर भरोसा करें
जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरोचतरा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड,… Read More
जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो चतरा : जिला के लावालौंग ब्लॉक में किसी… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बिकाश कुमार यादव हंटरगंज/चतरा:- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के ढेबो गांव… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो:- घाघरा प्रखंड के डुको पंचायत में गुरुवार को आपकी… Read More
जगाता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो कुंदा (चतरा)। बुधवार को लावालौंग प्रखंड अंतर्गत कोलकोले… Read More