राहुल दास जागता झारखंड संवाददाता।
हिरणपुर,(पाकुड़):- भाजपा आदिवासी समाज को हेय दृष्टि से देखती है। इसका ज्वलन्त उदाहरण बीते दिनों मध्यप्रदेश में हुई मर्माहक घटना से पुष्टि होता है। जहां एक गरीब आदिवासी के ऊपर भाजपा नेता द्वारा घोर अपमान किया गया। उक्त बातें लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी ने शुक्रवार को रांची से दूरभाष पर बताया। भाजपा हमेशा से दोहरी चरित्र की राजनीति करते आ रहा है। जहां अपने को आदिवासी हितैषी होने का ताल ठोक रहा है , वही दूसरी ओर आदिवासी लोगो को सरेआम अपमान करने पर तुला हुआ है।घटना के बाद इसमे मरहम पट्टी लगाकर इस जघन्य घटना पर पर्दा डालने में लगा हुआ है। आदिवासी समाज जहां अंग्रेज दासता के विरुद्ध आंदोलन का पहली बार देश मे शंखनाद किये थे , कुर्बानियां दी थी। वही भाजपा के पूर्वज अंग्रेजो के साथ थे। आजादी की लड़ाई में किसी प्रकार की भूमिका नही निभाई। जो इतिहास में कभी झुठलाया नही जा सकता। भाजपा की यही चाल व चरित्र आज दिखाई दे रही है आदिवासी समाज अपने परम्परागत संस्कृति के साथ रहते आ रहे है। जो देश की विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिए है।
मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More
जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमलाडुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड के खेतली, मझगांव,उदनी सहित कई ग्राम… Read More
जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहारचंदवा । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश… Read More
जागता झारखण्ड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया से दुमका जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर बालको गांव… Read More
जागता झारखण्ड संवाददाता पिंटू कुमार मंडल हिरणपुर (पाकुड): राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बुधवार… Read More