स्लिप निकालने के बाद लाभुकों को नही मिला राशन

लाभुकों ने पीडीएस दुकान में बरपा हंगामा

जागता झारखंड संवाददाता।

हिरणपुर,(पाकुड़):- बायोमेट्रिक पर्ची निकालने के बावजूद जून माह की राशन न दिए जाने को लेकर दर्जनों लाभुकों ने शुक्रवार को प्रखंड के धोवाडांगा पंचायत अंतर्गत भंडारों स्थित पीडीएस डीलर जेठा टुडू के दुकान में हंगामा बरपा। वही डीलर मौके से भाग निकला। डीलर द्वारा बीते जून माह में पोषक क्षेत्र धोवाडांगा , जियाजोरी , बेलडीहा व पाडेरकोला गांव के करीब 200 लाभुकों की बायोमेट्रिक सिस्टम से पर्ची निकालकर राशन का वितरण नही किया।लाभुक बड़का मुर्मू , छोटो सोरेन , कहां सोरेन , होपनमय किस्कु , तालामय हेम्ब्रम , गोविन सोरेन , शिवलाल राय आदि ने बताया कि बीते जून माह में राशन लेने आये थे । डीलर द्वारा ऑनलाइन पर्ची निकालकर हमे दिया व कहा कि राशन आने पर वितरण कर देंगे। पर अभी तक राशन नही दिया। इसको लेकर हम सभी लाभुक बीते चार जुलाई को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय में जाकर एमओ रामकुमार साहा से लिखित शिकायत किया गया। जहां एमओ ने आश्वस्त किया था कि सात जुलाई को डीलर राशन का वितरण कर देंगे। अन्यथा डीलर के ऊपर करवाई की जाएगी। निर्धारित तिथि को हम सभी लाभुक जब डीलर के पास पहुंचे तो दुकान बंद पाया गया। वही डीलर भी नही था। इसको लेकर उपायुक्त से शिकायत करेंगे। वही कई लाभुकों ने कहा कि हमे मई व ग्रीन कार्ड का भी राशन नही दी गई है। धोती -साड़ी भी नही मिला है। हम सभी गरीब लोग है। डीलर द्वारा हम लाभुकों से मनमानी की जा रही है। उधर दुकान के बाहर उपस्थित धोवाडांगा पंचायत के मुखिया एंथोनी सोरेन , कृष्ण साहा आदि ने भी बताया कि डीलर द्वारा जून माह की राशन वितरण में गड़बड़ी की जा रही है। इसको लेकर विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करना आवश्यक है। इस सम्बंध में बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी से सम्पर्क करने पर बताया कि राशन वितरण में हुई अनियमितता को लेकर जांच की जाएगी। इसमे गलती पाए जाने पर डीलर के ऊपर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल लाभुकों को अभी तक जून के साथ साथ जुलाई माह का भी राशन नही मिल पाया है। जिसकारण सभी लाभुक काफी आक्रोशित है।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

5 hours ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 day ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 day ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

1 day ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

2 days ago