सत्य सनातन संस्था सेवा दल मंदिरों में करेंगे सेवा कार्य

राजकुमार भगत जागता झारखंड संवाददाता।

पाकुड़ : गुरुवार को स्थानीय रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में सत्य सनातन संस्था के सयुक्त सचिव अजय भगत की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई । बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया की संस्था प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर के विभिन्न मंदिरों में शिविर लगाकर शिवभक्तों, श्रद्धालुओ के बीच निशुल्क बेलपत्र, गंगा जल, कच्चा दूध, पुष्प , इत्यादि का वितरण करेगी। संस्था के उपाध्यक्ष सागर चौधरी ने कहा है कि संस्था विगत पांच वर्षो से निरंतर सेवा भाव से इस तरह का कार्य कर रही है। इसी निमित इस वर्ष भी नगर के बिजली कॉलोनी मन्दिर में, संस्था के सयुक्त सचिव अजय भगत के माध्यम से , भगतपाड़ा शिव मंदिर में, सत्यम भगत के माध्यम से , बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर, कुड़ापाड़ा में, सत्यम कृष्णा के माध्यम से ,मुख्य सड़क स्थित दूधनाथ मंदिर में पुरोहित राहुल दास के माध्यम से , रेलवे कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में , सानू रजक, अमित साहा, गौतम कुमार एवम अन्य के माध्यम से पवित्र श्रावण माह में शिवभक्तों एवम श्रद्धालुओ के बीच निशुल्क ,बेलपत्र, गंगाजल,कच्चा दूध, व पुष्प का वितरण करेगी। संस्था का मानना है कि भाग दौड़ की जिंदगी में लोगो बेलपत्र एवम अन्य समान इकट्ठा करने में असुविधा होती है, लोगो की सुविधा और सेवा भावना से संस्था भक्तों का सहयोग करेगी। बैठक में संस्था के वरीय सदस्य जवाहर सिंह, राहुल सिंह, सत्यम भगत,सत्यम कृष्णा , विशाल भगत, शिवम गुप्ता, बमभोला उपाध्याय, एवम मिंटु गिरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

8 hours ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 day ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 day ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

1 day ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

2 days ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

2 days ago