पीएम किसान के लाभ हेतु ई-केवाईसी आधार एवं लैंड सिडिंग करना अनिवार्य

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। जिला के सभी पंचायत भवन में दिनांक 10 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक ई-केवाईसी लैंड सीडिंग एवं आधार सीडिंग कार्य हेतु विशेष शिविर का आयोजन पंचायत भवन में किया जाएगा।
पीएम किसान के तहत 14 वीं किस्त जारी करने के लिए भारत सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए पीएम किसान के तहत लाभ प्राप्त करना जारी रखने के लिए ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार सीडिंग करना अनिवार्य कर दिया है। कृषि निदेशक झारखंड रांची के निर्देशानुसार पाकुड़ जिला के सभी पंचायत भवन में दिनांक 10 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक विभिन्न तिथियों को ई-केवाईसी लैंड सीडिंग एवं आधार सीडिंग कार्य हेतु विशेष शिविर का आयोजन पंचायत भवन में किया जाएगा। इसमें मोबाइल से फेसियल एप्लीकेशन के द्वारा एवं प्रज्ञा केंद्र के द्वारा किसानों का ई-केवाईसी का कार्य किया जाएगा। पाकुड़ जिला में 101231 पीएम किसान के रजिस्टर्ड लाभुक हैं जिसमें से 27,648 किसानों का ई-केवाईसी बकाया है। 45582 किसानों का लैंड सीडिंग बकाया है और 8343 किसानों का आधार सीडिंग बकाया है। प्रखंडवार अमड़ापाड़ा के 1652 किसान, हिरणपुर के 2336 किसान, लिट्टीपाड़ा के 4172 किसान, महेशपुर के 9637 किसान, पाकुड़ के 6928 किसान एवं पाकुड़िया के 2923 किसानों का ई-केवाईसी करना बकाया है। इसी तरह से अमड़ापाड़ा में 3274 किसान, हिरणपुर में 4491 किसान, लिट्टीपाड़ा में 5224 किसान, महेशपुर में 15277 किसान, पाकुड़ में 12055 किसान और पाकुड़िया में 7261 किसानों का लैंड सीडिंग का काम बकाया है। इस विशेष शिविर में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे जो कि आधार सीडिंग का काम करेंगे एवं खाता खुलवाने हेतु लाभुक की उपस्थिति, आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य है। एक मोबाइल नंबर से एक ही खाता खुलेगा। खाता खोलने हेतु लाभुक को 200 रुपए देना होगा जिसमें 176 रूपए फीस के रूप में कट जाएगा। पीएम किसान के ऐप से फेशियल एप्लीकेशन के माध्यम से किसानों का ई-केवाईसी करवाया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी पाकुड़ अरुण कुमार जिला के सभी किसानों से अपील किया है कि कैंप में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपना पीएम किसान का अधूरा बकाया काम को पूरा करवाएं। इस कैंप में झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के छूटे हुए लाभुकों का भी ई-केवाईसी एवं पीएम किसान के छूटे हुए किसानों का केसीसी का फॉर्म भी भरा जाएगा। किसान अपनी समस्या के लिये किसान मित्र, सहायक तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी या अंचल कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

5 hours ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 day ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 day ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

1 day ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

2 days ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

2 days ago