सौरभ भगत जागता झारखंड संवाददाता।
अमडा़पाडा़- पुलिस अधीक्षक पाकुड़ एचपी जनार्दन के निर्देशानुसार शनिवार को सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस ने अमडा़पाडा़ थाना के समीप सधन वाहन जांच अभियान चलाया।इस बाबत पुलिस अधिकारी एसआई प्रेमचंद भगत एवं पुलिस जवानों की मौजूदगी में संघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वही एसआई प्रेमचंद भगत ने बताया कि वाहन जांच का आदेश पुलिस अधीक्षक पाकुड़ एचपी जनार्दन के निर्देश पर किया गया। उन्होंने कहा कि जांच अभियान के दौरान चार पहिया वाहन, तीन पहिया वाहन व दो पहिया वाहन की जांच की गई। जिसमें हेलमेट,मास्क एवं उनके गाड़ी से संबंधित जरूरी कागजात के अलावा डिक्की भी जांच किया गया। और उन्होंने बताया कि वाहन जांच का मुख्य उद्देश्य अपराधी व और असमाजिक तत्व पर लगाम लगाना है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील किया कि वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखें उन्होंने कहा कि रात्रि गस्ती में भी थाना क्षेत्र के कई जगहों पर वाहन चालकों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More
बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More
जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More
मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More