आदिवासी को अपमानित कर दर्द का ढोंग कर रहे हैं मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार,झारखंड के किसी भी आदिवासी नेता ने नहीं किया दुख प्रकट : आदिवासी नेता रस्का हेंब्रम

जागता झारखंड संवाददाता।

पाकुड़। बीते दिनों मध्यप्रदेश में एक भाजपा के विधायक प्रतिनिधि के द्वारा एक आदिवासी युवक पर पेशाब करते हुए वीडियो वायरल किया गया ।मध्य प्रदेश भाजपा अब तक इस मामले में चुप रही जब तक कोई आवाज नहीं उठाया ! जब मामला सोशल मीडिया में परिचालित हुआ इससे देशभर के आदिवासी समाज शर्मसार हुआ और भारतीय जनता पार्टी का जो चाल चरित्र और चेहरा है वह उजागर हुआ यह कहना है आदिवासी नेता रसका हेंब्रम का। इस संदर्भ में शनिवार को लिट़्टीपाड़ा चौक में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आदिवासी संगठन व कांग्रेस नेता रस्का हेमरोम ने पुतला दहन किया ।पुतला दहन करते हुए आदिवासी प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रस्का हेमरोम ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र और राज्यों में सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। आदिवासी को नीचा दिखाया जा रहा है। बीर सिद्धू कानू चांद भैरव फूलों जानो बिरसा मुंडा को शर्मसार करने का काम भाजपा ने किया है । आदिवासी समाज इस भाजपा की मनसा को पूरा करने नहीं देगी ।राहुल गांधी जी आज गांव गांव में घूम कर आदिवासी समाज दलित समाज युवा बेरोजगार किसान से मिल रहे हैं और उनकी मन की बातों को सुनकर उस आवाज को सांसद तक पहुंचाने का काम कर रहे थे उससे भाजपा को पीड़ा हुई और भारतीय जनता पार्टी ने एक साजिश करके सीबीआई ईडी चुनाव आयोग और जितने भी संवैधानिक संस्था हैं सबको लगाकर उस आवाज को दबाने का काम किया ।
झारखंड में भाजपा के बड़े-बड़े आदिवासी नेता हैं पर एक बार भी किसी नेता ने उस मध्यप्रदेश के आदिवासी के लिए दुख प्रकट नहीं किया। हम लोग किसी भी आदिवासी को अपमानित करने नहीं देंगे कांग्रेस पार्टी आदिवासी के एक-एक आवाज के साथ खड़ा है हमारे नेता राहुल गांधी जी देश के दबे कुचले लोगों के साथ खड़ा है । मौके पर रस्का मुर्मू युवराज मुर्मू मिस्त्री मुर्मू साहिब राम सोनाला मिस्त्री वकील मुर्मू चंदन किस्कू मंगल हंसदा बिरजू मंडी डोमिनिक मंडी मुकेश मंडी अमृत ठाकुर उपस्थित थे।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

5 hours ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 day ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 day ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

1 day ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

2 days ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

2 days ago