जिले में अम्बेडकर आवास योजना का कार्य 95.88 प्रतिशत हुआ पूरा

जिला पूरे राज्य में अम्बेडकर आवास योजना में रहा अव्वल

उपायुक्त ने कहा सभी के सहयोग से यह अभियान जारी रहेगा

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। समाज के अंतिम पायदान तक के व्यक्ति को आवास मुहैया कराने के प्रति जिला प्रशासन तत्पर है। जरूरतमंद को जल्द से जल्द आवास मुहैया करा दिया जाए। इसके लिए प्रत्येक स्तर पर कार्यवाई की जा रही है। इसका नतिजा है कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर योजन आवास योजना में पाकुड़ जिला 2016-23 में पूरे राज्य में अव्वल रहा. पाकुड़ जिला को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर योजन के तहत 2503 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिसमें 2503 आवासों के लिए स्वीकृति प्रदान की गई थी। वहीं 2400 आवासों को पूर्ण कर लिया गया है. वहीं 103 आवास वर्त्तमान में लंबित है। पाकुड़ जिला ने 95.88 प्रतिशत कार्य को पूर्ण कर लिया है। बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर योजना के नोडल पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त ने बताया कि समाज के अंतिम पायदान तक के व्यक्ति को आवास मुहैया कराने के प्रति जिला प्रशासन तत्पर है। जिले में प्राप्त लक्ष्य के विरूद्ध 95.88 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर जिला पूरे राज्य में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आवास योजना में पहला स्थान प्राप्त किया है। 103 आवास लंबित है, जिसे जल्द पूर्ण कराकर लाभुकों को उपलब्ध करा दिया जाएगा.उपायुक्त वरूण रंजन ने कहा कि उपलब्धि हासिल करना जितना कठिन है। उससे भी कठिन इसे बरकरार रखना है। सभी के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हुई है। आगे भी जिले के पदाधिकारी के सहयोगी कदम पर अभियान उत्साह के साथ जारी रहेगा। कहा कि निः सहाय विधवा अत्यंत निर्धन योग्य लाभुकों को इस योजना का लाभ दिया जाता है यह योजना सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

8 hours ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 day ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 day ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

1 day ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

2 days ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

2 days ago