जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स बालक बालिका चयन ट्रायल का आयोजन कल

चयनित खिलाड़ी लेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वधान में जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स अंडर 18 अंडर 20 बालक /बालिका चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन 10 जुलाई समय प्रातः 6:00 बजे से जिला स्तरीय स्टेडियम बैंक कॉलोनी पाकुड़ में आयोजित की जाएगी। ट्रायल में भाग लेने वाले प्रतिभागी को निम्न दस्तावेज लाना अनिवार्य है। जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक का अंक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड। उक्त जानकारी पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि पाकुड़ जिला की टीम बोकारो जिले में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर अंडर 18 एवं,अंडर 20 बालक/ बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 15 एवं 16 जुलाई को चंदनक्यारी बोकारो में आयोजित की जा रही है। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला स्तर पर बालक बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाना है चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। निम्न स्पर्धाओं का होगा ट्रायल। 100 मी दौड़, 200 मी, 400 मी,800 मी, 1500 मी, 3000 मी, 5000 मी, लोंग जंप, हाई जंप ,शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, रेस वॉक, जैवलिन थ्रो। अंडर-18 के आयु वर्ग बालक /बालिकाओं के लिए 8 नवंबर 2005 से 7 नवंबर 2007 तक के बीच जन्म तिथि होना चाहिए। तथा अंडर 20 बालक/ बालिका वर्ग के लिए 8 नवंबर 2003 से 7 नवंबर 2005 के जन्मतिथि होना चाहिए।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

3 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

8 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago