प्रखंड स्तरीय खरीफ सह मिलेट्स कर्मशाला का हुआ आयोजन

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। गुरुवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन अरुण कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, अरविन्द कुमार राय, उप परियोजना निदेशक, आत्मा पाकुड़, ओम प्रकाश सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया ।इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार द्वारा कृषि विभाग से संचालित योजनाओं का लाभ लेने का किसानों से आह्वान किया गया। किसान मित्र एवं प्रगति किसान से किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध मे विस्तार से चर्चा किया गया, ताकि किसानों को यह मालूम हो कि केसीसी पास होने के बाद जितना किसान खाते से निकासी करेगा, उसी पर उस दिन से ब्याज लगेगा। किसानों को स्टेप वाइज कृषि ऋण फार्म को भरने का तरीका विस्तार से बताया गया है। झारखंड राज्य कृषि ऋण माफी योजना के बचे हुए लाभुक का ई-केवाईसी कराने का किसान मित्रों को कहा गया। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों का 14 वां किस्त मिलना है, लेकिन ई-केवाईसी, लैंड सीडींग या आधार सीडींग नही होने के कारण उस किसान को पीएम किसान का लाभ नही मिलेगा। इस लिए उस सभी किसान का समस्या निवारण करते हुए किसानों को लाभ दिलाए। किसानो को खरीफ फसल के आच्छादन एवं फसल उत्पादन हेतु तकनीकी जानकारी दिया गया। कृषि यंत्र जैसे ट्रेक्टर, रोटाभेटर, पंम्पसेट, स्प्रे मशीन, अन्य कृषि यंत्र भूमि संरंक्षण एवं एन एफ एस एम द्वारा किसानों को लाभ लेना चाहिए। बागवानी फसल की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया गया। किसानों से व्यकल्पिक खेती करने हेतु तैयार रहने का बात कही गयी, ताकि यदि बारिश कम हुईं तो कम दिन की फसल उपरी और नमी वाले जमीन मे लगा कर कुछ उत्पादन किया जा सकता है।उप परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय द्वारा कृषि विभाग के द्वारा संचालित योजना जैसे धान और मोटे अनाज का अनुदान पर बीज वितरण , झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, केसीसी ऋण , योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों को संबोधित किया। साथ ही आत्मा के द्वारा प्रत्यक्षण, प्रशिक्षण, परिभ्रमण, किसान गोष्ठी, किसान पाठशाला, किसान वैज्ञानिक अंतर मिलन इत्यादि का लाभ लेने हेतु किसानों से अनुरोध किया गया।वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बिरसा फसल विस्तार योजना एवं साथ ही खरीफ फसल की तकनीकी खेती के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक मु शमीम अंसारी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों के द्वारा ईकेवाईसी नहीं करने के कारण 14 वीं किस्त की राशि किसानों को नहीं मिल पा रहा है साथ ही किसानों का बैंक खाता में लंबित आधार सीडिंग को जल्द करने की बात कही। वैसे पीएम किसानों के लाभुक जिनका भूमि विवरण उपलब्ध नहीं होने के कारण पीएम किसान का लाभ नहीं मिल पा रहा है वे जल्द अपने भूमि विवरणी उपलब्ध करा लेने की सलाह दिये। झारखंड कृषि ऋण माफी योजना अंतर्गत जिन किसानों का ऋण माफ किया जाना है और किसानों का ईकेवाईसी बकाया है जिसके कारण उनका ऋण माफी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है अपना ईकेवाईसी करवा लेने को कहा। वहीं एन एफ एस एम के तकनीकी सहायक चितरंजन कुमार सिंहा द्वारा ज्वार बाजरा, मडुआ, आदि मोटे अनाज की खेती करने की तकनीक एवं अनुदानित पर प्रत्यक्षण के लिए किये जा रहे बीज वितरण की जानकारियां दी। आईटीसी मिशन के जिला समन्वयक अमित कुमार ने श्री विधि से धान की खेती करने के लिए तकनीकी बातेँ कहीं। इस कर्मशाला में एटीएम सुदीप कुमार सेन, खालिदा खातून, एवं मुख्य रूप से विभिन्न पंचायत के कृषक मित्र, प्रगतिशील किसान सहित काफ़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

1 day ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

1 day ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

1 day ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

1 day ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

1 day ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

1 day ago