नहीं रुक रहा है मनीरामपुर पंचायत में बाल मजदूरी का अवैध कारोबार

छोटे-छोटे नाबालिग बच्चों को बाहर राज्य के हड्डियों की फैक्ट्री में पैसे की लालच देकर ले जा रहे हैं बाल मजदूर सप्लायर

पूरे पंचायत में दर्जन भर से भी ज्यादा है बाल मजदूर सप्लायर

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। मुफस्सिल थाना अंतर्गत मनीरामपुर पंचायत में छोटे-छोटे नाबालिग बच्चों को पैसे की लालच देकर बाल मजदूरी के लिए पशु की हड्डियों के कारखाने में उक्त पंचायत के बाल मजदूर सप्लायर के द्वारा दूसरे प्रदेश ले जाकर काम कराया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार उक्त पंचायत में सिर्फ एक ही बाल मजदूर सप्लायर नहीं है लगभग दर्जनभर से भी ज्यादा बाल मजदूर सप्लायर उक्त पंचायत में छोटे-छोटे बच्चों को मजदूरी के लिए बाहर लेकर जा रहे हैं।किसी भी क्षेत्र में बच्चों द्वारा अपने बचपन में दी गई सेवा को बाल मजदूरी कहते है। इसे गैर-जिम्मेदार माता-पिता की वजह से, या कम लागत में निवेश पर अपने फायदे को बढ़ाने के लिये मालिकों द्वारा जबरजस्ती बनाए गए दबाव की वजह से जीवन जीने के लिये जरुरी संसाधनों की कमी के चलते ये बच्चों द्वारा स्वत: किया जाता है, इसका कारण मायने नहीं रखता क्योंकि सभी कारकों की वजह से बच्चे बिना बचपन के अपना जीवन जीने को मजबूर होते है। हमारे देश के साथ ही विदेशों में भी बाल मजदूरी एक बड़ा मुद्दा है जिसके बारे में हर एक को जागरुक होना चाहिए।साथ ही प्रशासन को इन बाल मजदूर सप्लायर ओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
दुनिया में बसे हर व्यक्ति का बचपन उसके जीवन का सबसे खुशनुमा पल होता है। लेकिन बाल मजदूरी एक ऐसी चीज़ है, जिसके कारण आज कई बच्चो का जीवन केवल मजदूरी करने में बीत जाता है। वर्तमान में की गए एक रिपोर्ट के मुताबिक कुल बाल मजदूरी के बच्चो में से 50 प्रतिशत ऐसे बच्चे है जो हफ्ते के सातों दिन काम करते है। जबकि 53 प्रतिशत बच्चे यौन उत्पीड़न के शिकार है। इसलिए आज हम सभी को इस विषय पर प्रकाश डालने की बहुत जरूरत है।

बाल मजदूरी का अर्थ

साधारण भाषा में समझे तो किसी भी क्षेत्र में बच्चों से दबावपूर्णं काम करवाया जाए उसे बाल मजदूरी कहते है। जब बच्चे बाल मजदूरी की चपेट में आ जाए तब उनका शारीरिक और मानसिक विकास कम हो जाता है। कई देशो की रिपोर्ट के अनुसार बाल मजदूरी का दर विकासशील देशों में बहुत ज्यादा है। ऐसे देशो में बच्चे कम पैसो में भी पूरे दिन कड़ी मेहनत करते है।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

19 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

19 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

19 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

19 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

19 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

19 hours ago