पहले दिन 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया, ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 30 प्रतिभागियों को चयनित किया जाएगा

खेलो इंडिया के तहत सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन जिला स्तरीय(बैंक काॅलोनी) स्टेडियम, पाकुड़ में आयोजित की गई

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। शनिवार को सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक चले सेलेक्शन ट्रायल में 10-14 आयुवर्ग के 80 बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया। जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि खेलों इंडिया के तहत पाकुड़ जिले में एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र खोला जाना है। यह एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र जिला स्तरीय स्टेडियम, पाकुड में संचालित होगा,जो गैर-आवासीय होगा। केंद्र सरकार इस प्रशिक्षण केंद्र को वित्तीय सहायता प्रदान करेंगी। जिसमें पिछले चैंपियन एथलीटों के कोच, सहयोगी स्टाफ, उपकरण की खरीद खेल किट, उपभोग्य सामग्रियों प्रतियोगिता और आयोजनों में भागीदारी के लिए वित्तीय सहायता शामिल है। जबकि झारखण्ड खेल प्राधिकरण के द्वारा प्रशिक्षक को चयनित किया जाएगा, जो पूर्व एथलीट होंगे। इस प्रशिक्षण केंद्र में जिले के 10-14 वर्ष आयु वर्ग के 15 बालक व 15 बालिकाओं का चयन किया जाना है। जिसका मापदण्ड विभिन्न प्रकार के शारीरिक बैटरी परीक्षण आधारित टेस्ट में सफल होना है। इसको लेकर ही सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया गया है। जिसमें पहले दिन 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया, ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 30 प्रतिभागियों को चयनित किया जाएगा।
सेलेक्शन ट्रायल को सफल बनाने में एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव रणवीर सिंह, एथलेटिक्स कोच राजेश कोल, नारायण चन्द्र राॅय, रेखा कुमारी, लखन कुमार एवं अन्य की सहभागिता रहीं।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

13 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

13 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

13 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

13 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

13 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

13 hours ago