अधिकारी एवं कर्मचारियों के प्रयास से बदल रही है सूरत सदर अस्पताल की।

जागता झारखंड संवाददाता प्रीतम सिंह यादव।

पाकुड़: विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की मेहनत और बेहतर सोच के कारण पाकुड़ स्वास्थ्य विभाग पहले से कई गुना बेहतर जनता की सेवा निष्ठा पूर्वक कर रही है। इसी संबंध में जायजा लेने जमीनी हकीकत जानने पहुंचे पत्रकार शहर के सोनाजोरी स्थित है सदर अस्पताल में। मामले की तह तक जाने की पूरी कोशिश की गई चाहे साफ-सफाई को लेकर हो या डॉक्टरों की या कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर, दवा सहित अन्य व्यवस्थाओं पर गहराई से छानबीन की गई जिसमें मरीज सहित कर्मचारियों ने सिविल सर्जन डॉक्टर मंटू टेकरीवाल की तारीफ करते नहीं चुके। लोगों ने बताया पहले की तुलना में आज स्वास्थ्य विभाग बेहतर कार्य कर रही है, जहां जिले के सिविल सर्जन अपने व्यस्त समय के बावजूद हर दिन अस्पताल पहुंचकर मरीजों का खुद अल्ट्रासाउंड करते हैं, वही विधि व्यवस्था की जानकारी लेते हैं एवं आवश्यक मार्गदर्शन समय-समय पर देते रहते हैं। कर्मचारियों ने कहा कि सिविल सर्जन बहुत अच्छे स्वभाव के इंसान हैं तथा गलतियां होने पर समझाने के साथ-साथ ज्ञान भी देते हैं। उम्मीद है ऐसे सिविल सर्जन अपने पूरे कार्यकाल में अगर जिले में रह जाते हैं तो वह दिन दूर नहीं जब पूरे राज्य में पाकुड़ स्वास्थ विभाग पहला ऐसा जिला होगा जो विकास के क्षेत्र में पूरे राज्य में सबसे पहले जाना जाएगा।

Recent Posts

नावाडीह व मेराल पंचायत भवन में विशेष शिविर का हुआ आयोजन

जागता झारखंड बिनोद कुमार चतरा जिला ब्यूरो पत्थलगड़ा/चतरा : प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह पंचायत भवन… Read More

8 mins ago

चतरा स्वास्थ्य विभाग के एक तरफा कार्रवाई घिरा विवादों में, आरबी हॉस्पिटल आया सुर्खियां में

चतरा में कई हॉस्पिटल नियम विरूद्ध संचालित, स्वास्थ्य विभाग की खानापूर्ति व कार्रवाई का आरोप… Read More

12 mins ago

4 ईवीएम मोबाइल प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर जागरूक हेतु किया गया रवाना

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरोचतरा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड,… Read More

31 mins ago

लावालौंग में पोस्ता व गांजा की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो चतरा : जिला के लावालौंग ब्लॉक में किसी… Read More

49 mins ago

मूसलाधार बारिश से गिरा मिट्टी का घर,परिवार हुआ बेघर

जागता झारखंड संवाददाता बिकाश कुमार यादव हंटरगंज/चतरा:- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के ढेबो गांव… Read More

1 hour ago

डुको पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का हुआ आयोजन

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो:- घाघरा प्रखंड के डुको पंचायत में गुरुवार को आपकी… Read More

3 hours ago