मतदाता सूची डोर-टू-डोर सर्वे हेतु सभी बीएलओ को दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण

हिरणपुर प्रखंड प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार स्वांसी ने सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया।

जागता झारखंड संवाददाता।

हिरनपुर। लिट्टीपाड़ा विधानसभा 04 क्षेत्रांतर्गत हिरणपुर प्रखंड में कुल 69 मतदान केन्द्र हैं। सभी बीएलओ को दिनांक 21.07.2023 से दिनांक 21.08.2023 तक चलने वाला घर-घर सर्वे में बीएलओ रजिस्टर में मतदाताओं जोड़ने, सुधार करने एवं हटाने का कार्य करते तथा दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित कर उसके दिव्यांगता प्रकार का उल्लेख कर विवरणी प्रपत्र में दर्ज करने की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गई। सभी नये व्यस्क मतदाता को चिन्हित कर उसे मतदाता सूची से जोड़ने हेतु मोबाइल एप के माध्यम से प्रपत्र 6 भरने की जानकारी दी गई। कोई भी मतदाता छूटे नहीं इसके लिए सभी बीएलओ सुपरवाइजर को पन्ना भेरिफिकेशन एवं हाउस टू रोल भेरिफिकेशन का कार्य करने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई।
बीडीओ स्वांसी ने कहा कि पन्ना भेरिफिकेशन एवं होम टू रोल भेरिफिकेशन का कार्य एआरओ एवं एईआरओ भी करेंगे। इसलिए सभी बीएलओ सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ इन कार्यों को त्रुटि रहित करेंगे। सर्वे कार्य के बाद दावा आपत्ति का कार्य दिनांक 17.10.23 से 30.11.23 तक चलेगा।
मौके पर सभी बीएलओ, पर्यवेक्षक, निर्वाचन सहायक रवि रंजन, कम्प्यूटर सहायक राहुल दत्ता एवं अन्य उपस्थित थे।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

15 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

15 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

15 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

15 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

15 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

15 hours ago