ग्रामीण विकास विभाग मंत्री ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

प्राप्त शिकायतों के जांचोंपरांत निष्पादन का दिया निर्देश

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। सूबे के ग्रामीण विकास विभाग मंत्री सह स्थानीय विधायक आलमगीर आलम ने मंगलवार को पाकुड़ परिसदन सभागार में जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की।मंत्री ने उपायुक्त वरुण रंजन से जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिया।उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर से मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। डीडीसी ने बताया कि सभी प्रखंड को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है और तेजी से कार्य करने को कहा गया है। ग्रामीण विकास विभाग मंत्री ने जिले के सभी गांव में योजनाओं के संचालन की बात कहीं। मंत्री ने गर्मी को देखते हुए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को विभिन्न निर्देश दिए, जहां जनता तक पीने आदि का पानी सुविधापूर्वक पहुंचे एवं जनता को पानी के समस्याओं का सामना ना करना पड़े। मंत्री ने शहरी जलापूर्ति योजना की जानकारी ली, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि शहरी जलापूर्ति योजना अक्टूबर महीने तक चालू हो जाएगा।
जिला कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग सतनारायण पातर से जिले में खराब पड़े ट्रांसफार्मर की जानकारी ली एवं उसे अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश दिया। मंत्री ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को विद्युत आपूर्ति से संबंधित आवश्यक निर्देश भी दिए।मंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग, विशेष प्रमंडल एवं अन्य तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंताओं से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और उसकी प्रगति की जानकारी ली। तय समय में सड़क एवं पुल निर्माण करने का निर्देश दिया।उन्होंने आमलोगों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और निष्पादन के लिए आवेदन प्राप्त किया। बैठक में उपायुक्त वरुण रंजन, उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, सहायक समाहर्ता (भा०प्र०से०) कृष्णकांत कनवाड़िया, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार श्रीवास्तव, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता सतनारायण पातर, पाकुड़ बीडीओ मो० शफीक आलम, अंचलाधिकारी आलोक वरण केसरी, प्रशासक, नगर परिषद कोशलेश कुमार यादव समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

17 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

17 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

17 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

17 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

17 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

17 hours ago