ग्रामीण विकास विभाग मंत्री ने जूट किसानों एवं सखी मंडलों के सदस्यों के बीच किया परिसंपत्तियों का वितरण

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। मंगलवार को पाकुड़ परिसदन परिसर में मंत्री,ग्रामीण विकास विभाग आलमगीर आलम के द्वारा जूट फसल उत्पादन करने वाले किसानों को क्राईजाफ़ सोना पाउडर-सह-परिसंपत्ति वितरण किया गया। विगत 20 फरवरी को राष्ट्रीय जूट महोत्सव के अवसर पर चास हाट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के तहत किए गए समझौता के अनुसार मंगलवार को क्राईजाफ़ सोना पाउडर पांच मेट्रिक टन माननीय मंत्री ने सांकेतिक रूप से 15 गांव के किसानों के बीच वितरण किया। साथ ही साथ जूट रेटिंग पोंड के लाभुकों को स्वीकृति पत्र, 206 सखी मंडलों को प्रति सखी मंडल 30 हज़ार चक्रीय निधि का कुल राशि 61 लाख 80 हज़ार एवं 170 सखी मंडलों को प्रति सखी मंडल 50 हज़ार का कुल राशि 85 लाख का समुदायिक निधि का चेक वितरण किया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि पाकुड़ सदर प्रखंड में जूट रोजगार से ज्यादा से ज़्यादा ग्रामीण एवं सखी मंडल को जुड़कर आत्मनिर्भर बनना है। जूट से जुड़े किसानों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर राज्य सरकार के द्वारा सकारात्मक पहल किया जा रहा है और इसी के निमित्त पिछले दिनों राष्ट्रीय स्तर पर जुट महोत्सव का भी आयोजन जिला मुख्यालय में किया गया था और उस महोत्सव के दौरान जूट उत्पादन करने वाले किसानों ने इसका भरपूर लाभ उठाया था। उन्होंने कहा कि आज का समय वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने का है और ऐसे में हमारे क्षेत्र के जूट से जुड़े किसान वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर सके। इसको लेकर आने वाले समय में प्रशिक्षित किया जाएगा। किसानों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए किसानों को सब्सिडी पर पटसन का बीज उपलब्ध कराया गया था और आज निःशुल्क क्राईजाफ़ सोना पाउडर वितरण किया जा रहा है।किसानों के साथ-साथ महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सके इसको लेकर उन्हें ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि ऋण राशि से वे अपने लिए कोई रोजगार कर सकें। यहां के किसान इस अवसर का लाभ उठाएं और जूट की खेती कर आत्मनिर्भर बने।
मौके पर मौजूद उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों को हर संभव मदद देने को तत्पर है और आने वाले दिनों में जूट से जुड़े किसानों को कई प्रकार के तकनीकी ज्ञान भी उपलब्ध कराए जाएंगे।मौके पर उप विकास आयुक्त श्री शाहिद अख्तर, सहायक समाहर्ता (भा०प्र०से०) कृष्णकांत कनवाड़िया, डीपीएम प्रवीण मिश्रा,बीपीएम फैज़ आलम,जूट कारपोरेशन ऑफ इंडिया के ब्लॉक सुपर वाइजर इसरार अहमद खान सहित अन्य जेएसएलपीएस के कर्मी और कैडर समेत अन्य उपस्थित थे।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

23 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

23 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

23 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

23 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

23 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

23 hours ago