मणिपुर में आदिवासी महिला के साथ दुर्व्यवहार को लेकर पाकुड़ कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया

मणिपुर में आदिवासी महिला के साथ दुर्व्यवहार को लेकर केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी हुई है : कांग्रेस

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। मणिपुर में जातीय हिंसा तथा आदिवासी महिला के साथ दुर्व्यवहार को लेकर पाकुड़ में कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। साथ ही कांग्रेस पार्टी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि सभी इस बात से अवगत हैं कि किस प्रकार पूरा मणिपुर राज्य पिछले ढाई महीने से जातीय हिंसा की आग में जल रहा है। बावजूद इसके हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी हुई है तथा अब तक मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा को रोकने में पूर्णतया नाकाम रही है। मणिपुर में भीड़ द्वारा आदिवासी महिलाओं को नंगा कर उनके शरीर के साथ दुर्व्यवहार करने का शर्मनाक वीडियो प्रकाश में आया है। इस वीडियो के बाहर होने के बाद हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया और उसके बाद प्रधानमंत्री ने आज अपनी चुप्पी तोड़ी।आदिवासी महिलाओं के साथ हुई इस घटना से आज पूरा देश शर्मसार है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के म अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार कांग्रेस भवन, पाकुड़ के सामने इस घटना के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन जिलाध्यक्ष कुमार सरकार के नेतृत्व में किया गया।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मानसारूल हक, प्रदेश सचिव सेमिनूल इस्लाम, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शाहीन परवेज, कोषाध्यक्ष असद हुसैन, मीडिया प्रभारी नलिन मिश्रा, बबलू भगत, राजीकुल आलम, पियारूल इस्लाम, रामविलास महतो, प्रदीप रजक, अनुप सिन्हा विश्वास, अर्धेंदु शेखर गांगुली, नईमुद्दीन शेख, मतिउर रहमान, मोहम्मद येहदीन शेख, उस्मान गनी, मनसूर शेख, धनंजय रविदास, नफिजूल शेख, कमरुल शेख, मिथुन मरांडी, आसिफ इकबाल आदि मौजूद थे।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

5 hours ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 day ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 day ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

1 day ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

2 days ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

2 days ago